{"_id":"5a4a74304f1c1bc5668b850e","slug":"31514828848-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की गला दबाकर हत्या
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। औडेंय गांव निवासी किसान की सोते समय गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह उसका शव चारपाई पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। शव को सील करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र की तहरीर पर लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गांव औडेंय निवासी रामसनेही लाल (75) बिजली आदि का काम किया करते थे। वह घर के सामने ही बने अहाते में बनी एक झोपड़ी में रह रहे थे। रविवार रात को गांव में नववर्ष को लेकर आयोजन किया गया। रात करीब दो बजे तक रामसनेही को आयोजन में देखा गया। करीब दो बजे वह अहाते में बनी झोपड़ी में चारपाई पर सो गए थे। जब सोमवार की सुबह उनके पुत्र जगाने पहुंचा तो उसे मौत की जानकारी हुई।
सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र राजेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया है। एसपी राजेश एस का कहना है कि पुलिस जांच कर रही है। हत्या करने वालों को पुलिस जल्द ही पकड़ लेगी।