फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हत्या और हादसे में उलझी उमेश की मौत

हत्या और हादसे में उलझी उमेश की मौत

Thu, 21 Dec 2017 10:58 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
हत्या और हादसे में उलझी उमेश की मौत
हत्या - फोटो : amar ujala
एटा। गड्ढे में मृत मिले युवक उमेश की मौत हत्या और हादसे में उलझ गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामला पूरी तरह से ठंडे बस्ते में पड़ता नजर आ रहा है। डाक्टरों ने युवक की मौत का कारण स्पष्ट न करते हुए उसका बिसरा सुरक्षित कराया है। वहीं दूसरे दिन तक मृतक की गायब बाइक,मोबाइल और पर्स पुलिस बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव नकटई खुर्द निवासी उमेश पुत्र महेन्द्र की मौत दूसरे दिन तक राज बनी रही। पुलिस हत्या और हादसे में हुई मौत का खुलासा नहीं कर सकी है। शव के पोस्टमार्टम बाद आई डाक्टरों की रिपोर्ट ने सभी चौंका दिया है। डाक्टरों ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसकी मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। जिसे लेकर चिकित्सकों ने उसका बिसरा सुरक्षित कराया है।
विज्ञापन



वही पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण पुलिस भी मामले को ठंडे वस्ते की तरफ ले जा रही है। वही दूसरे दिन तक पुलिस मृतक की गायब बाइक,मोबाइल और पर्स का पता नहीं लगा सकी है। परिजन इनके गायब होने के कारण युवक की हत्या करने की आशंका जता रहे है। ज्ञात हो कि दो दिन पहले मृतक उमेश जैथरा क्षेत्र के गांव खरा निवासी एक व्यक्ति के घर जाने की कह घर से निकला था। जिसका बुधवार सुबह को जैथरा के थरौली समीप सड़क किनारे गड्ढे में शव पड़ा हुआ मिला था। वही थाना प्रभारी जैथरा ने बताया कि लापता मामले में मोबाइल सहित अन्य माध्यमों से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर उठ रहे सवाल
एटा। मृतक उमेश की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट न होने को लेकर लोग इस पर सवाल उठा रहे है। उनका कहना है कि चिकित्सकों ने जानकारी के अभाव में मौत का कारण स्पष्ट नहीं किया या फिर उन पर कोई दबाव था। जिसे लेकर उन्होंने मृतक का बिसरा सुरक्षित कराया है। बता दे कि पिछले दिनों भी शव के पोस्टमार्टम के बाद आई रिपोर्ट को लेकर सवाल उठाए जा चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed