फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अब भाजपा की नजर सहकारिता के चुनाव पर

अब भाजपा की नजर सहकारिता के चुनाव पर

Mon, 18 Dec 2017 11:19 PM IST
Updated Mon, 18 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
अब भाजपा की नजर सहकारिता के चुनाव पर
bjp
मैनपुरी। राजनीति की मजबूत कड़ी सहकारी समितियों के चुनाव के लिए भाजपा ने इस बार कमर कसी है। भाजपा ने ब्लाक वार प्रभारी नामित करके उनको चुनावी कमान सौंपकर सहकारिता के क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाने की पहल की है। प्रदेश में सत्ता में होने के कारण भाजपा सहकारिता के क्षेत्र में भी अपनी पकड़ बनाना चाहती है।
विज्ञापन



जिले में अभी तक समाजवादी पार्टी का ही सहकारी समितियों पर दबदबा रहा है। प्रदेश में सरकार बनाने के बाद भाजपा अब सहकारिता के क्षेत्र में भी मजबूती बनाना चाहती है। सहकारिता के चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भाजपा सहकारिता चुनाव प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने ब्लाकवार प्रभारी नामित कर उनको चुनाव जिताने की कमान सौंपी है। ब्लाक मैनपुरी के लिए राहुल भारतीय, कुरावली में विनोद शर्मा, सुल्तानगंज में कलक्टर सिंह, बेवर में अनुराग पांडेय, किशनी में सुरेंद्र शाक्य, एलाऊ में छविराम सिंह चौहान, करहल में प्रदीप चौहान राज, बरनाहल में सुधीर दीक्षित तथा घिरोर में आदित्य चौहान को प्रभारी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा के कब्जे की सहकारी समितियां छीनने के लिए भाजपा पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा नेताओं ने अभी से गांव-गांव संपर्क करना भी शुरू कर दिया है।

जिले में 59 सहकारी समितियां हैं। जिनमें से 57 सहकारी समितियां सक्रिय हैं। दो सहकारी समितियां पूरी तरह निष्क्रिय हैं। बकाया वसूली नहीं हो पाने के कारण सहकारी समितियां घाटे में चल रही हैं। सहकारी समितियों का किसानों पर 50 करोड़ रुपया बकाया चल रहा है।



भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि इस बार भाजपा सभी सहकारी समितियों पर कब्जा करेगी। सपा ने सहकारिता के क्षेत्र में किसानों को हमेशा गुमराह ही किया है। सहकारी समितियों पर काबिज होने के बाद भी सपा किसानों का भला नहीं कर सकी है। भाजपा पदाधिकारियों को अभी से जिम्मेदारी सौंपकर लक्ष्य पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed