{"_id":"5a354f334f1c1bce6d8b4583","slug":"31513443123-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत अधिकारी-बीडीओ संघ ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत अधिकारी-बीडीओ संघ ने दिया धरना
Updated Sat, 16 Dec 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न की कार्रवाई एवं ग्राम पंचायतों में हमले आदि के मामलों को लेकर विकास भवन कलक्ट्रेट में धरना दिया गया। धरना दे रहे कर्मियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 8 सूत्रीय मांगें उठाईं।
धरने का आयोजन अध्यक्ष आरडी यादव एवं अजीत शर्मा के नेतृत्व में किया गया। संघ के अध्यक्ष आरडी यादव ने कहा कि प्रदेश में ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास अधिकारियों का उत्पीड़न लगातार किया जा रहा है। पंचायत सचिवों पर लगातार हमलों की घटनाएं हो रहीं हैं, लेकिन हमलों के मामलों में कार्रवाई नहीं हो रही।
अजीत शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी लगातार उत्पीड़न का शिकार हो रहे हैं। प्रधानपति अनावश्यक दबाव पंचायत सचिवों पर बनाते हैं। उनका हस्तक्षेप तुरंत बंद किया जाए। शौचालय निर्माण के मामले में सचिवों को उत्तरदायी न माना जाए। जनप्रतिनिधियों के दबाव में सचिवों के स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए। महामंत्री रामनाथ पुष्कर एवं महामंत्री ऐवन सिंह ने भी आक्रोश जताया।