{"_id":"5a26d9244f1c1bbd208b4e48","slug":"31512495396-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदाबांदी से तापमान में आई गिरावट, कांपे लोग
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। कंपकंपाने वाली सर्दी का आगाज हो चुका है। मंगलवार को सुबह से हुई हल्की बूंदाबांदी के कारण मौसम बदल गया। शाम तक रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही, इससे गलन बढ़ गई। पूरे दिन सूर्य के दर्शन भी नहीं। ठिठुरते हुए स्कूली छात्र-छात्राएं सुबह स्कूल पहुंचे।
पिछले कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण सामान्य स्थिति बनी हुई थी। सोमवार को मौसम में ठंडक बनी रही। मंगलवार को सुबह आठ बजे से बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। हल्की बूंदाबांदी पूरे दिन चलती रही। लोग गर्म कपडे़ पहनकर बाहर निकले। नगर निगम ने अभी तक अलाव और रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की है।
जिससे बस स्टैंड पर रात में आने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। वहीं, सड़काें पर गुजर बसर जीवन यापन करने वाले लोगों को भी दिक्कत आ रही है। शिकोहाबाद में बूंदाबांदी के बाद चली शीतलहर ने मौसम में सर्दी बढ़ा दी। आलू , गेहूं, जौ और चना-मटर की फसल के लिए यह बूंदाबांदी अमृत के समान है। प्रशासन से नगर के प्रमुख चौराहों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन
अचानक बढ़ी ठंड ने बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालना शुरू कर दिया है। ठंड की चपेट में आकर बच्चे बीमार हो रहे हैं। सर्दी-खांसी के साथ उन्हें कोल्ड डायरिया भी हो रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक अग्रवाल ने बताया कि ऐसे मौसम में बच्चों की देखभाल जरूरी है। बच्चों को गर्म कपड़े पहनाकर रखें और उल्टी या दस्त होने पर ओआरएस का घोल पिलाते रहें। जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड में भी कोल्ड डायरिया के बच्चे भर्ती हैं।
नगर निगम प्रशासन ने लाखों की लागत से सुभाष तिराहे पर रैन बसेरा का निर्माण कराया है, जिसमें बेसहारा लोगों के लिए सर्दी से बचाने का पूरा इंतजाम किया है। इसके साथ मनोरंजन के लिए एलईडी भी व्यवस्था भी की है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर निगम ने 18 लाख की लागत से रैन बसेरा का निर्माण कराया है। नगर आयुक्त, अपर आयुक्त सहित अन्य अफसरों ने कई बार निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी। सर्दी का मौसम आने से पहले ही नगर निगम ने रैन बसेरा का काम पूरा कर लिया था।
नगर निगम प्रशासन ने गरीबों व असहाय लोगों महिला व पुरुषों के लिए 10-10 पलंग के अलग-अलग रूम तैयार कराए हैं। रैन बसेरा में रसोई, शौचालय, बाथरूम की व्यवस्था की गई है। इसके साथ एलईडी टीवी लगवाए हैं। मंगलवार को सर्दी बढ़ने और रिमझिम होने के साथ नगर निगम प्रशासन ने रैन बसेरा का संचालन शुरू कर दिया है रैन बसेरा में रुकने वालों के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है।
सर्दी के मौसम में असहाय, गरीबों के लिए नगर निगम द्वारा शहर के सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था प्रारंभ कर दी है। रोडवेज बसस्टैंड, रेलवे स्टेशन, सुभाष तिराहा, गांधीपार्क चौराहा व करौली मंदिर पर प्रतिदिन अलाव जलेगा।