{"_id":"5a2589934f1c1bc8678bfa19","slug":"31512409491-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में देरी से लेनदेन पर पेंशनर्स का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में देरी से लेनदेन पर पेंशनर्स का हंगामा
Updated Mon, 04 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
demo pic
फिरोजाबाद/टूंडला। स्टाफ की कमी और धीमी गति से कार्य होने के चलते भारतीय स्टेट बैंक की जंक्शन शाखा के उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को दो दिन की छुटटी के बाद खुली बैंक में भीड़ अधिक होने के कारण हंगामा हो गया।
भारतीय स्टेट बैंक की जंक्शन शाखा के कर्मचारी उपभोक्ताओं को टरकाने के लिए रोज नए-नए नियम बता देते हैं। दो दिन की छुट्टी के बाद जब सोमवार को बैंक खुली तो बुजुर्ग पेंशनरों और वेतनभोगियों की काफी भीड़ हो गई। हालांकि कई लोगों के पास एटीएम हैं लेकिन बुजुर्ग पेंशनर अपने खाते से विड्राल फार्म भरकर ही रुपये निकालते हैं।
ऐसे में उनकी भीड़ काफी हो जाती है। सुबह से ही लंबी लाइन लग गई और बैंक के कई कर्मचारी आए नहीं थे। इसके चलते कार्य काफी धीमी गति से हो रहा था। जिसको लेकर घंटों लाइन में लगे बुजुर्ग पेंशनरों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि एक-एक विड्राल करने में 20 से 30 मिनट लगाए जा रहे हैं। बाद में शाखा प्रबंधक ने पेंशनरों का समझाबुझा कर मामला शांत कराया।