{"_id":"5a1b00434f1c1bc5758b550d","slug":"31511718979-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे ठप रहा दिल्ली रेलमार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का इंजन फेल, दो घंटे ठप रहा दिल्ली रेलमार्ग
Updated Mon, 27 Nov 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/टूंडला। रविवार सुबह दिल्ली रेलखंड पर मुंबई विक्टोरिया स्पेशल मालगाड़ी का इंजन तकनीकी खराबी के चलते फेल हो गया। इसके चलते दो घंटे से अधिक टूंडला-दिल्ली रेलमार्ग ठप रहा। इस बीच एक पैसेंजर सहित आधा दर्जन मालगाड़ियां प्रभावित रहीं।
सुबह 11.30 बजे करीब दिल्ली रेलखंड पर अप लाइन की मुंबई विक्टोरिया स्पेशल मालगाड़ी जैसे ही मितावली और बरहन रेलवे स्टेशनों के मध्य पहुंची वैसे ही इंजन में तकनीकी खराबी के चलते काम करना बंद कर दिया। जिस पर चालक ने इंजन को पुन: चालू करने की कोशिश की लेकिन 25 मिनट तक ठीक करने के बाद जब इंजन चालू नहीं हुआ तो चालक ने नियंत्रण कक्ष को इंजन फेल होने की जानकारी दी।
इंजन फेल होने की जानकारी होते ही नियंत्रण कक्ष द्वारा दूसरे इंजन की सहायता से मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बरहन रेलवे स्टेशन पर खड़ी दूसरी मालगाड़ी के इंजन से मालगाड़ी को बरहन रेलवे स्टेशन तक ले जाया गया। दोपहर 1.40 बजे के बाद अप लाइन का रेल यातायात सुचारू हो सका। इस दौरान टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली पैसेंजर ट्रेन सहित लगभग छह मालगाड़ियां पीछे खड़ी रहीं।