फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, संभाला मोर्चा

बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, संभाला मोर्चा

Sat, 25 Nov 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
बूथों पर पहुंची पोलिंग पार्टियां, संभाला मोर्चा
पोल‌िंग पार्टियां - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। निकाय चुनाव में मतदान कराने के लिए शनिवार की देर शाम तक सभी 269 पोलिंग पार्टियां बूथों पर पहुंचकर मोर्चा संभाल लिया। इससे पूर्व पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए बनाए गए सभी पांच स्थलों पर दिनभर गहमा-गहमी रही। इस दौरान महिला कर्मियों में कई अपने मासूम बच्चे के साथ तो कोई पिता के साथ ड्यूटी पत्र लेेने पहुंची।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए रविवार को मतदान है। इसके लिए जिले को 12 जोन और 26 सेक्टरों में बांटा गया है। चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल से शनिवार को नगर पालिका के लिए 130 तथा नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया के लिए 10 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं।
विज्ञापन


वहीं रामसिंह महाविद्यालय किशनी से कुसमरा तथा किशनी के लिए 10-10 पार्टियां रवाना हुईं। नेशनल डिग्री कालेज भोगांव से नगर पंचायत भोगांव के लिए 32 तथा नगर पंचायत बेवर के लिए 19 पोलिंग पार्टियां रवाना की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मलिखान सिंह इंटर कालेज कुरावली से नगर पंचायत कुरावली का मतदान कराने के लिए 22 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। मतगणना केंद्र जैन इंटर कालेज करहल से नगर पंचायत करहल में मतदान कराने को 25, ब्लाक घिरोर से नगर पंचायत घिरोर का मतदान कराने के लिए 11 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। इस दौरान प्रेक्षक मनोज कुमार, डीएम प्रदीप कुमार, एसपी राजेश एस ने सभी स्थलों पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।


नगर पालिका के लिए 14, नगर पंचायत ज्योंति खुड़िया के लिए एक, कुरावली के लिए दो, घिरोर के लिए एक, भोगांव के लिए तीन, बेवर के लिए दो, कुसमरा तथा किशनी के लिए एक-एक, करहल के लिए दो पोलिंग पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed