फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शहीद नगर में फर्जी वोटिंग पर चले ईंट-पत्थर

शहीद नगर में फर्जी वोटिंग पर चले ईंट-पत्थर

Wed, 22 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
शहीद नगर में फर्जी वोटिंग पर चले ईंट-पत्थर
आगरा। मतदाता सूचियों से सैकड़ों मतदाताओं के नाम गायब देखकर शहीद नगर में लोगों में आक्रोश फैल गया। दोपहर को शहीद नगर चौैराहे पर बड़ी संख्या में लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। भाजपा के होर्डिंग पर पत्थर फेंके। नारेबाजी की। हंगामा बढ़ने पर सीओ सदर पुलिस और अर्धसैन्य बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लाठियां भांजकर लोगों को खदेड़ दिया।
विज्ञापन


वार्ड 78 शहीद नगर में ई ब्लाक के सैकड़ों लोगों के नाम सूची से गायब थे। जब मतदाता ज्ञान भारती स्कूल, ताज सिटी पब्लिक स्कूल और विवेकानंद स्कूल स्थित मतदेय स्थलों में पहुंचे तो उनके नाम बीएलओ की सूची में नहीं थे। इस पर वे मतदान से वंचित कर दिए गए। दोपहर एक बजे के बाद सैकड़ों लोगों ने शहीद नगर चौराहे पर पहुंचकर नारेबाजी करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मोहम्मद सलीम, मोहम्मद कदीर ने बताया कि उनके पूरे परिवार का नाम सूची से गायब है। ये जानबूझ कर किया गया है। इसी तरह शहीद नगर, पक्की सराय, अमिता नगर, गोबर चौकी, अब्बास नगर, गरीब नगर, नीति बाग, इंदिरा पुरम आदि इलाकों के लोगों के नाम ही मतदाता सूचियों में नहीं मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लोगों ने हंगामा किया। बीजेपी के होर्डिंग पर पत्थर फेंके। इलाके में तनाव फैलने की सूचना पर सीओ सदर उदयराज सिंह, मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हंगामा करते हुए लोगों पर लाठियां भांजी और घरों तक दौड़ा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed