{"_id":"5a09da404f1c1bdb538bce17","slug":"31510595136-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का महाबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का महाबली
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बहजोई के पजाया पर अवैध निर्माण हटाती जेसीबी मशीन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। नगर निगम ने सोमवार को जाटवपुरी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। फुटपाथ पर अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया। तीन घंटे तक चले अभियान दुकानदारों और क्षेत्रीय लोगों में खलबली मच गई।
नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार के निर्देश पर शहर में अतिक्रमण हटाया गया। स्वच्छता निरीक्षक राजकुमार लवानियां के नेतृत्व में नगर निगम की टीम जाटवपुरी चौराहे पर पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना रसूलपुर एसओ पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। नगर निगम की टीम ने जाटवपुरी चौराहे से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू किया गया।
नगर निगम कर्मचारियों ने दुकानों के काफी आगे तक निकले टिनशेड और त्रिपालों को जेसीबी से हटवाया। कई दुकानदारों ने नाले के ऊपर अवैध निर्माण कर लिया था, जिससे नाला सफाई कार्य बाधित हो रहा था। जेसीबी से ऐसे सभी अवैध अतिक्रमण का ध्वस्त करा दिए गए। नगर निगम की टीम ने कई दुकानदारों द्वारा नाले के ऊपर कराया गया पक्का निर्माण भी जेसीबी से तुड़वा दिया।
विज्ञापन
अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलते ही दुकानदारों में खलबली मच गई। पुलिस बल की मौजूदगी में से कोई विरोध का साहस नहीं जुटा सका। नगर निगम ने क्षेत्र में माइक के जरिए एनाउंस कराया गया कि फुटपाथ पर दोबारा अतिक्रमण करने कर कार्रवाई होगी।