{"_id":"59fa07424f1c1bd9798b97b6","slug":"31509558082-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा का खाका तैयार, 70 स्थानों पर लगेंगे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा का खाका तैयार, 70 स्थानों पर लगेंगे बैरियर
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
चुनाव को लेकर तैयार पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियों का खाका तैयार कर लिया है। पुलिस और पीएसी के जवान सुरक्षा में तैनात रहेंगे। 70 स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। वहीं करीब 50 स्थानों पर पिकेट तैनात रहेगी। मोबाइल टीमें गश्त करेंगी। वहीं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।
निकाय चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने चाक चौबंद व्यवस्था की है। संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी तैनात की जाएगी। नामाकंन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो चुकी है। तीन सुरक्षा चक्रों से गुजरने के बाद परिसर में प्रवेश दिया जा रहा है। वहीं नामांकन पत्र खरीदने वाले लोगों को मेटल डिटेक्टर से चेकिंग की जा रही है।
जिले में निकाय चुनाव को लेकर कुल 70 स्थलों पर बैरियर, करीब 50 स्थलों पर पुलिस पिकेट तैनात की गई है। जिले मेें प्रवेश करने वाले वाहनों की भी सघनता से चेकिंग की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र में सबसे अधिक 17, कुरावली तीन, घिरोर तीन, भोगांव सात, बेवर दो, कुसमरा दो, किशनी तीन, करहल में नौ और औंछा में एक स्थान पर पिकेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन
प्रत्येक बैरियर पर एक एसआई या एएसआई रैंक का पुलिसकर्मी मौजूद रहेगा। इसके अलावा पुरुष व महिला पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। जिले भर में बैरियर लगाकर करीब 48 स्थानों पर चेकिंग शुरू की जा चुकी है। सुरक्षा को लेकर जिले भर में सादा कपड़ों में पुलिसकर्मियों की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे जाने को लेकर तैनात किया गया है।
एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि निकाय चुनाव के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस, पीएसी तैनात रहेगी। चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए गैर जनपदों से भी फोर्स मांगा गया है। आरएएफ क्षेत्र में संवेदनशील स्थलों पर मार्च कर रही है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह से गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।