{"_id":"59f617604f1c1b9e678b831d","slug":"31509300064-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन रोड पर आटो चालकों से हो रही गूंडा टैक्स वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन रोड पर आटो चालकों से हो रही गूंडा टैक्स वसूली
Updated Sun, 29 Oct 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रेलवे स्टेशन के बाहर आटो चालकों से गुंडा टैक्स वसूला जा रहा है। स्टेशन रोड पर जाने वाले आटो चालकों से बीस रुपये जबरन लिए जाते हैं। गुंडा टैक्स नहीं देने पर ऑटो चालक को लाठी डंडों से पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। मारपीट में लहूलुहान ऑटो चालक का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पीड़ित का आरोप है कि इसी तरह का व्यवहार आए दिन ऑटो चालकों के साथ होता है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना दक्षिण क्षेत्र के गोकुल मार्केट रेलवे फाटक के समीप निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र प्रेमपाल ऑटो चला कर परिवार का खर्चा चलाता है। गत दिवस ऑटो लेकर रेलवे स्टेशन के बाहर सवारियों का इंतजार कर रहा था। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में काम करने वाले ह्रदेश यादव और दीपू यादव के साथ दो अन्य युवक आए और ऑटो हटाने के लिए कहते हुए पार्किंग के सामने खड़े होने पर पर्ची कटवाने की चेतावनी दी।
आरोप है कि पर्ची कटवाने से मना करने पर उक्त लोगों ने लाठी डंडों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। शरीर में कई स्थानों पर चोट लगी है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास ऑटो चालक से मारपीट का मामला संज्ञान मेें आया था। इसमें आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।