{"_id":"59dfae434f1c1bec538b7277","slug":"31507831363-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली के माध्यम से दिया बेटी बचाने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली के माध्यम से दिया बेटी बचाने का संदेश
Updated Thu, 12 Oct 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
रैली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्कूलों में संकल्प दिलाया गया। जागरूकता रैली भी निकाली गईं।
राजकीय हाईस्कूल अंगौथा में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की रैली निकाली गई। प्रधानाचार्या अंजना यादव ने लोगों को बेटी की महत्ता के बारे में समझाया। कालेज में पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई। मौके पर मुरार सिंह, विजय बहादुर सिंह आदि रहे। जय मां इंस्टीट्यूट ऑफ एजूकेशन अम्बा नगर खर्रा, आगरा रोड मैनपुरी के एनएसएस के शिविरार्थियों द्वारा कार्यक्रम अधिकारी डा. ललित सिंह चौहान के निर्देशन में रैली निकाली गई।
गांव खर्रा के लोगों को संदेश दिया। दोपहर कार्यक्रम अधिकारी और राजवीर सिंह के निर्देशन में विचार गोष्ठी हुई। इसके कहा गया कि घर, देश व समाज की उन्नति में नारी का महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर डॉ. अवधेश मिश्रा, डॉ. प्रशांत मिश्रा, डॉ. आकाश सक्सेना, राजवीर सिंह पाल, अशोक वर्मा, पवन गुप्ता, सोनू कुमार सिंह, विजय कुमार सिंह, प्रभात चंद्र सिंह, धर्मवीर सिंह चौहान रहे।
विज्ञापन
एस पब्लिक स्कूल सेहा खुर्द के विद्यार्थियों ने भी गुरुवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए रैली निकाली। विद्यालय प्रबंधक दिनेश यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानाचार्य शशांक अग्निहोत्री ने कहा कि बेटियां ईश्वर का वरदान होती हैं।