फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   वार्डों का आरक्षण जारी होते ही दावेदारों में बढ़ गई हलचल

वार्डों का आरक्षण जारी होते ही दावेदारों में बढ़ गई हलचल

Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
वार्डों का आरक्षण जारी होते ही दावेदारों में बढ़ गई हलचल
चुनाव
कासगंज। निकाय चुनाव के तहत वार्डों का आरक्षण जारी हो गया है। वार्ड आरक्षण जारी होते ही हलचल बढ़ गई है। निकाय चुनाव मैदान में उतरने वाले तमाम दावेदार वार्ड आरक्षण से मायूस हो गए हैं। ऐसे दावेदार अपने दावे आपत्ति दर्ज कराने के लिए तैयारियां कर रहे हैं।
विज्ञापन

जनपद में तीन नगरपालिका एवं सात नगर पंचायतें हैं। इन स्थानीय निकायों में होने वाले चुनाव के लिए आरक्षण सूची तैयार की गई है। आरक्षण सूची जारी करते समय किसी निकाय में पिछड़े वर्ग को स्थान नहीं मिला है, तो किसी में अनुसूचित को। वहीं कहीं इन वर्गों की महिलाओं को आरक्षण में स्थान नहीं दिया गया है। इसके अलावा जिन वार्डों में सामान्य जाति के लोग अपने वार्ड को अनारक्षित मानकर चल रहे थे, उनमें दूसरे वर्ग का आरक्षण दिया गया है। जिससे ऐसे दावेदार मायूस नजर आ रहे हैं। मनमाफिक आरक्षण न हो पाने से उनके चुनाव लड़ने की संभावनाओं पर संकट के बादल हैं। अब वे अपने मनमाफिक आरक्षण कराने को तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए दावेदार दावे आपत्ति के माध्यम से अपना पक्ष रखेंगे। ताकि उनके पक्ष में आरक्षण हो जाए और वे चुनाव मैदान में उतर सकें।
विज्ञापन

नगर पंचायत सहावर
अनारक्षित वार्ड- 2, 5, 6, 7, 8, 12, 14
अनुसूचित जाति महिला वार्ड- 1
अनुसूचित जाति वार्ड- 3
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड- 9, 15
पिछड़ा वर्ग वार्ड- 4, 13
महिला वार्ड- 10, 11
नगर पंचायत अमांपुर
अनारक्षित वार्ड- 2, 6, 7, 8, 9
अनुसूचित जाति महिला वार्ड-1
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड- 4
पिछड़ा वर्ग वार्ड- 3
महिला वार्ड- 5, 10
नगर पंचायत बिलराम
अनारक्षित वार्ड- 8, 9, 10, 11
अनुसूचित जाति महिला वार्ड-1, 4
अनुसूचित जाति वार्ड- 2, 5
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड- 6
पिछड़ा वर्ग- 3
महिला वार्ड- 7
नगरपंचायत पटियाली
अनारक्षित वार्ड- 6, 7, 8, 9, 10, 11
अनुसूचित जाति महिला वार्ड- 1
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड-3
पिछड़ा वर्ग वार्ड- 4
महिला वार्ड- 2,5
नगरपंचायत मोहनपुर
अनारक्षित वार्ड- 3, 6, 7, 9
अनुसूचित जाति महिला वार्ड- 2
अनुसूचित जाति वार्ड- 4
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड-8
पिछड़ा वर्ग वार्ड-1
महिला वार्ड- 5, 10
नगरपंचायत भरगैन
अनारक्षित वार्ड- 3, 5, 6, 7, 8, 10, 11, 12
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड-1
पिछड़ा वर्ग वार्ड- 9
महिला वार्ड- 2, 4, 13, 14
नगरपंचायत सिढ़पुरा
अनारक्षित वार्ड- 1, 5, 8, 9, 10, 12
अनुसूचित जाति महिला वार्ड- 2
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड-11
पिछड़ा वर्ग वार्ड- 3, 7
महिला वार्ड- 4, 6

परिसीमन के बाद एक वार्ड को हटा, कई वार्डों के बदलें क्रमांक

कासगंज। नगरपालिका कासगंज के वार्ड परसीमन के बाद एक वार्ड का अस्तित्व ही समाप्त हो गया है,जबकि कई वार्डों के क्रमांक बदल गए हैं। आरक्षण सूची जारी होने के बाद जब लोगों को इसके बारे में जानकारी मिली तो ऐसे लोग अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। जिससे नए वार्ड के अनुसार वे अपना संपर्क कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में 25 वार्ड हैं। पहले बगिया सत्तार के नाम से वार्ड था। अब इस वार्ड की आबादी को कई वार्डों में बांट दिया गया है। इस वार्ड के स्थान पर सुंदर नगर नाम से नया वार्ड बनाया गया है। इसी तरह कूंचा बाबूराम पहले वार्ड 18 के नाम से था अब इसका वार्ड 20 हो गया है, जबकि बड़ी होली वार्ड 19 के नाम से थी इसे वार्ड 18 कर दिया गया है। वार्ड 19 गली पुरानी चक्की के नाम से बनाया गया है। ऐसे ही कई अन्य वार्डों की संख्या में भी हेर फेर हुआ है। वार्डों की संख्या में हेर फेर हो जाने से दावेदारों के सामने नई समस्या खड़ी हो गई है। आरक्षण में भी बदलाव हो जाने से वे चिंतित हैं। निर्वतमान सभासद राजीव अग्रवाल ने बताया कि वह अभी तक वार्ड 18 के नाम से मतदाताओं से संपर्क में थे। अब उनके वार्ड की संख्या 20 हो गई है। जिससे उन्हें नए सिरे से तैयारी करनी होगी। वार्ड 19 निवर्तमान सभासद सुरेश माहेश्वरी ने बताया कि उनके वार्ड की संख्या 18 हो गई है।
नगरपालिका कासगंज
अनारक्षित वार्ड-6, 7, 9, 11, 13, 16, 17, 18, 21, 23
अनुसूचित जाति महिला वार्ड- 2
अनुसूचित जाति वार्ड- 1, 3
पिछड़ा वर्ग महिला वार्ड-10, 12
पिछड़ा वर्ग वार्ड- 5, 22, 24, 25
महिला वार्ड- 4, 8, 14, 15, 19, 20


पिछड़े वर्ग की हो सकती है पालिका अध्यक्ष की सीट

जलेसर। नगर पालिका परिषद के चुनावों की घोषणा होने के बाद वार्डों का परिसीमन होते चुनावों की तैयारी कर रहे दावेदारों में से कुछ के चेहरे खिले तो कुछ के मुरझा गए हैं। अभी सभासद के चुनावों के लिए परिसीमन की घोषणा हुई है। जब्कि अध्यक्ष पद के दावेदार असमंजस की स्थिति में बने हुए हैं, कि यह सीट किस वर्ग के खाते में जाएगी। सूत्रों के अनुसार पालिका अध्यक्ष की सीट पिछड़े वर्ग के खाते में जाती दिखाई दे रही है। वहीं पिछले दस वर्षों से अनुसूचित जाति का कब्जा होने के कारण यह वर्ग चुपचाप है। वहीं जलेसर सीट सामान्य वर्ग के लिए सामान्य वर्ग के प्रत्याशी पिछले दस वर्षों से प्रयास में लखनऊ और जिला मुख्यालय के चक्कर काट रहे हैं।


इस तरह रहा वार्डों का परिसीमन
जलेसर। वार्ड एक मंडी जवाहरगंज - एससी, वार्ड दो महावीरगंज अ- एससी, वार्ड तीन- महावीरगंज ब - सामान्य, वार्ड चार गोला कुआ - एससी, वार्ड पांच अकबरपुर हवेली- एससी, वार्ड छह सरायखानम- बीसी, वार्ड सात बृहमनपुरी- बीसी, वार्ड आठ नई बस्ती - महिला, वार्ड नौ सर्राफा - सामान्य, वार्ड 10 शेरगंज - बीसी, वार्ड 11 मो. किरी - बीसी, वार्ड 12 गोलनगर - महिला, वार्ड 13 महावीरगंज स - बीसी, वार्ड 14 नकटा कुआ सामान्य वर्ग, वार्ड 15 गली बोहरान - सामान्य, वार्ड 16 किला - महिला, वार्ड 17 हथेलियान - महिला, वार्ड 18 महावीरगंज द - सामान्य, वार्ड 19 गढीमान खां - बीसी, वार्ड 20 ठगेलान - सामान्य, वार्ड 21 सरायखानम ब - महिला, वार्ड 22 पठानान - सामान्य, वार्ड 23 मो. सादात, वार्ड 24 नोशियान, वार्ड 25 तीनों सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित होने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed