{"_id":"59d3c08f4f1c1bc1538b5928","slug":"31507049615-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस वे पर साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस वे पर साइकिल सवार को कार ने रौंदा, मौत
Updated Tue, 03 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत धनपुरा के पास तेज गति से आ रही कार ने एक साइकिल सवार को रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाकर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव हैवतपुर कर्खा निवासी जितेंद्र (20) पुत्र धनेश कुमार सोमवार सुबह 11 बजे के करीब साइकिल से एक्सप्रेस वे होते हुए खेत पर जा रहा था। जब वह हाईवे पार कर रहा था, तभी तेज गति से आ रही कार ने रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद चालक कार को तेजी से भगा ले गया। हादसे की जानकारी होते ही हैवतपुर कर्खा और धनपुरा के लोग एकत्रित हो गए और हाईवे को जाम कर दिया, लेकिन मौके पर पहुंची पुलिस ने हाईवे पर मौजूद भीड़ को हटाकर जाम खुलवा दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन करुण क्रंदन करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव में पहुंचा तो भीड़ एकत्रित हो गई। थानाध्यक्ष नसीरपुर केपी सिंह ने बताया तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य हादसे में रामरतन पुत्र सरमन सिंह और कैलाश चंद्र पुत्र आशाराम निवासी रसूलपुर मक्खनपुर घायल हो गए।