{"_id":"59bec7b84f1c1b21688b51bb","slug":"31505675192-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से गर्भवती की मौत
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। गर्भवती महिला की हाईटेंशन करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। करंट की चपेट में आते ही तेज आवाज हुई और महिला के शरीर से आग की लपटें निकलने लगीं। चंद सेकेंड में गर्भवती की जलकर मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली आपूर्ति बंद कराने के बाद महिला के शव को छत से नीचे उतार कर परिजन अंतिम संस्कार करने ले गए।
थाना क्षेत्र के गांव नीम खेरिया निवासी रामबाबू जाटव की पत्नी विनीता (38) रविवार सुबह कपड़े धोने के बाद छत पर बंधे तार पर सूखने के लिए डालने गई थी। जैसे ही विनीता ने कपड़े तार पर डाले, उसी दौरान अरगनी का तार टूट कर मकान के बाहर से जा रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से छू गया। अरगनी का तार एचटी लाइन के संपर्क में आया, वैसे ही तेज आवाज के साथ विनीता के शरीर से आग की लपटें उठने लगीं।
चंद सेकेंड में महिला की जलभर मौत हो गई। महिला को बचाने के लिए शोर मचाने का मौका नहीं मिला। जानकारी पर ग्रामीणों ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद करा कर शव छत से नीचे उतारा। महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना पर थानाध्यक्ष ऊदल सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कागजी कार्रवाई कर शव परिवारीजनों को सौंपा। परिवारीजनों ने बिना पीएम के अंतिम संस्कार कर दिया है।