{"_id":"59ac4c0e4f1c1b4d738b4f14","slug":"31504463886-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की लापरवाही से पिछड़ रहीं सरकारी योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की लापरवाही से पिछड़ रहीं सरकारी योजनाएं
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:43 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस मीटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। संघ ने माना कि अफसरों की लापरवाही से सरकारी योजनाएं पिछड़ रही हैं। यही वजह है कि आज भी आम आदमी को उसका हक मिल पाना संभव नहीं है। सरकार को चाहिए कि ऐसे अफसरों पर नकेल कसे।
समन्वय बैठक में शासन की योजनाओं पर भी चर्चा की गई। खासकर गांव और किसानों के लिए चलने वाली योजनाओं पर। कहा गया कि सरकार की जो योजनाएं चलती हैं उनका लाभ गांव में हर शख्स को नहीं मिल पा रहा।
योजनाओं में इतनी पेचीदगी कर दी जाती है कि किसान उसका लाभ ले ही नहीं पाते हैं। अधिकारी भी ध्यान नहीं देते हैं। सरकार को चाहिए कि योजनाओं की समीक्षा होती रहे ताकि लापरवाही सामने आ सके। जब गांव में चौपाल लगाकर लोगों की बात सुनी जाएगी तो पूरी हकीकत सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
लेकिन ऐसा कहीं हो ही नहीं पा रहा है। जनप्रतिनिधि भी चौपाल नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में सारी योजनाएं लापरवाही की भेंट चढ़ जाती हैं। किसानों को समय से खाद, बीज और पानी न मिल पाने का मुद्दा भी उठाया गया।