फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा नेता सहित चार के घर लूट की रची थी साजिश

भाजपा नेता सहित चार के घर लूट की रची थी साजिश

Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता सहित चार के घर लूट की रची थी साजिश
भाजपा नेता सहित चार के घर लूट की रची थी साजिश - फोटो : अमर उजाला
कासगंज। नगर में चार स्थानों पर डकैती और लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रचने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ में दबोच लिया, जबकि दो बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के निशाने पर एक सराफा कारोबारी, चिकित्सक, शिक्षक, कारोबारी भाजपा नेता का परिवार था। एसपी ने प्रेस वार्ता में गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाशों के गिरोह शहर में चार बड़ी लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देने की साजिश रची थी। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों से पूछतांछ में साजिश का खुलासा हुआ है। एसपी की माने तो बदमाशों ने शहर के देशी घी कारोबारी एवं भाजपा नेता रमेश साहू, सूत की मंडी के सराफा कारोबारी सुनील अग्रवाल, गली पचौरियान के सेवानिवृत्त अध्यापक गिरीश चंद्र, चित्रगुप्त कॉलोनी के डा. अनार सिंह के यहां लूट और डकैत की वारदात कों अंजाम देने की साजिश रची थी, लेकिन वारदात से पहले पुलिस ने बदमाशों से मुठभेड़ कर इस्माइलपुर रोड के आईटीआई पुलिया के पास गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मौहर सिंह एवं पुलिस टीम की मंगलवार की रात मुठभेड़ हुई थी। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में पुष्पेंद्र यादव पुत्र सत्यप्रकाश निवासी अगसौली थाना सिंकदर्राऊ, गल्लारी यादव पुत्र चरन सिंह निवासी हसौर थाना पाली जनपद अलीगढ़, सचिन कुमार पुंडीर पुत्र राजकुमार निवासी अगसौली थाना सिंकदर्राऊ हैं। जबकि अनुराग शर्मा उर्फ साहिल पुत्र धर्मेंद निवासी अगसौली एवं राहुल उर्फ छोटे पुत्र अशोक कुमार निवासी मौहल्ला जयराम कासगंज पुलिस पार्टी को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के पास से तीन तमंचे और कारतूस बरामद किए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिस टीम को समय पर सटीक सूचना मिलने संगीन वारदाते होंने से बच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed