{"_id":"5999c1934f1c1b14058b45a5","slug":"31503248787-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद कारोबारी के घर से दस लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद कारोबारी के घर से दस लाख की चोरी
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शनिवार रात को अलीगंज में खाद कारोबारी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर पांच लाख अस्सी हजार रुपये की नगदी और करीब चार लाख रुपये के जेवरात ले गए। जानकारी होने पर पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना अलीगंज में दर्ज कराई है।
थाना नया गांव क्षेत्र के नगला दम्मा निवासी खाद कारोबारी विमलेश पुत्र अहिवरन सिंह अलीगंज के विकास नगर में रहते हैं। शनिवार को उनके परिवार में ही शांति पाठ था। इसमें शामिल होने के लिए वह मकान में ताला लगाकर परिवारीजनों के साथ गांव नगला दम्मा गए थे। इस दौरान रात को चोरों ने मकान का ताला तोड़ दिया। इसके बाद चोर घर के अंदर रखी पांच लाख अस्सी हजार रुपये की नगदी और करीब चार लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। गांव से वापस लौटते वक्त व्यापारी को वारदात की जानकारी हुई, तो उसके होश उड़ गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर लोगों से पूछताछ की। वही मामले की रिपोर्ट विमलेश ने थाना अलीगंज में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दर्ज कराई है।
पहले भी हो चुकी है घटनाएं
एटा। अलीगंज थाना क्षेत्र पिछले काफी दिनों से चोरों के लिए सुरक्षित ठिकाना बना हुआ है। बेखौफ होकर चोर एक ही रात में पांच और तीन घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है। पिछले माह में अलीगंज क्षेत्र के अमरौली रतनपुर में एक ही रात में पांच और हरिसिंहपुर में तीन घरों से लाखों का माल साफ करके ले जा चुके है। जिनमें से किसी भी घटना के बदमाश पुलिस पकड़ नहीं सकी है।