{"_id":"5988af1d4f1c1ba6718b481a","slug":"31502129949-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर की कलाई पर भाभी ने बांधी राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर की कलाई पर भाभी ने बांधी राखी
Updated Tue, 08 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
राखी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। भाभी के कोई भाई नहीं होने पर देवर ने भाई का फर्ज निभाते हुए भाभी से राखी बंधवाई। देवर-भाभी के इस प्यार ने एक नई मिसाल कायम कर दी।
नगर के मोहल्ला अद्यैत भवन निवासी मनोज शर्मा की पत्नी प्रतिष्ठा शर्मा का कोई भाई नहीं है। शादी के बाद जब रक्षाबंधन आया तो प्रतिष्ठा शर्मा मायके गयी। रक्षाबंधन पर जब मनोज अपने छोटे भाई नीरज शर्मा के साथ ससुराल पहुंचे तो नीरज ने भाभी को भाई न होने पर उदास देखा। इस पर नीरज ने भाभी को बहन का दर्जा देते हुए उनसे राखी बंधवायी। भाभी प्रतिष्ठा नीरज जैसे देवर को भाई के रूप में पाकर बेहद खुश है। प्रतिष्ठा पिछले 12 साल से देवर नीरज को राखी बांधती आ रही हैं। देवर भी उन्हें भाई न होने का अहसास नहीं होने देता।