{"_id":"597e24c14f1c1b4b238b495c","slug":"31501439169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की हत्या कर शव एक्सप्रेसवे के पास फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की हत्या कर शव एक्सप्रेसवे के पास फेंका
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौहझील(मथुरा)। शनिवार की रात को एक युवती को पहले चाकुओं से गोदा गया और उसके बाद रस्सी से गला घोंटकर मार दिया गया। तेजाब से भी शरीर जलाया गया है। हत्यारों ने शव को एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड से सटे गांव बाघई-कटैलिया में बाजरे के खेत में फेंक दिया। शव के पास से ही शृंगार के सामान से भरा एक थैला भी मिला है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
इस कत्ल की सनसनी रविवार की सुबह 10:15 बजे फैली। बाघई-कटैलिया निवासी देवेंद्र चौधरी यमुना एक्सप्रेसवे के पास सर्विस रोड किनारे अपने खेतों पर जा रहे थे। यहां श्याम के बाजरे के खेत में उनको खून से लथपथ शव दिखा। कुछ ही देर में लोगों की भीड़ लग गई।
पुलिस पहुंची और पहचान कराने की कोशिश की लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक युवती की उम्र बत्तीस साल के करीब है। उसके पेट पर चाकुओं के करीब छह वार हैं। शरीर पर गुलाबी रंग की साड़ी थी। थाना प्रभारी संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो महिला की गला घोंटकर हत्या करते हुए उसके पेट पर चाकुओं से वार किए गए हैं। हत्या कहीं और करके शव को यहां फेंका गया है। शव के पास से ऐसा भी कुछ नहीं मिला है जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
जट्टारी पहुंची पुलिस, खंगाले सीसीटीवी फुटेज
शव के पास से मिले थैले में मिले सामान के आधार पर नौहझील पुलिस अग्रवाल क्लॉथ स्टोर जट्टारी पहुंची। यहां से पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है।