{"_id":"597a2f1b4f1c1b7e758b480c","slug":"31501179675-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर ट्रक से टकराई पिकअप, सात घायल
Updated Fri, 28 Jul 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। फिरोजाबाद हाईवे पर मैक्स पिकअप आगे चले रहे ट्रक से टकरा गई। इससे पिकअप सवार सात लोग घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक यात्री की हालत गंभीर बनी हुई है।
बुधवार देररात आगरा से एक मैक्स पिकअप फिरोजाबाद आ रही थी। पिकअप जैसे ही एफएम वाटिका के पास पहुंची तभी आगे चले रहे ट्रक ने ब्रेक लगाते हुए गति धीमी कर दी। इससे तेजगति से आ रही मैक्स पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसा होते ही मैक्स पिकअप में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी।
पुलिस ने मौजूद लोगों की मदद से मैक्स पिकअप में सवार घायल यात्रियों को बाहर निकाला और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में दीपक निवासी पदमपुर, कानपुर, नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश व अतुल निवासी प्रहलादपुर, कानपुर, मनीष कुमार निवासी मगीसापुर, कानपुर घायल हो गये। घायलों में मनीष की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया था। हादसे की अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।