फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नारखी में भाजपा राज, सपा का तख्ता पलट

नारखी में भाजपा राज, सपा का तख्ता पलट

Tue, 25 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Tue, 25 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
नारखी में भाजपा राज, सपा का तख्ता पलट
नारखी (फिरोजाबाद)। भाजपा ने सोमवार को नारखी मेें भी भाजपा ‘राज’ हो गया। ब्लाक प्रमुख का पद भी अपने कब्जे में कर लिया। ब्लाक प्रमुख डॉ. दिनेश यादव पक्ष नारखी ब्लाक में आयोजित बैठक में नहीं पहुंचे। अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 73 वोट पड़ने के ही साथ जीत भाजपा की हुई। ब्लाक के बाहर पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, विधायक जसराना राम गोपाल उर्फ पप्पू लोधी एवं भाजपाई डेरा डाले रहे।
विज्ञापन


नारखी ब्लाक में सोमवार को डीएम नेहा शर्मा ने एसडीएम सदर अंबरीश कुमार बिंद के निर्देशन में ब्लाक प्रमुख चुनाव प्रक्रिया के संचालन की जिम्मेदारी दी थी। ब्लाक के बाहर भारी पुलिस बल सुबह नौ बजे से ही तैनात कर दिया था। सुबह10.30 बजे के करीब भाजपा नेताओं के साथ 73 बीडीसी सदस्य एक साथ पहुंचे। 11 बजे तक प्रवेश की प्रक्रिया जांच पड़ताल के साथ पूरी की गई। करीब 11. 25 बजे तक इंतजार किया। सपा ब्लाक प्रमुख डॉ. दिनेश यादव के पक्ष के कोई बीडीसी सदस्य एवं उनके वहां पर ही नहीं पहुंचने के कारण प्रवेश बंद करा दिया। 73 बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में ही मतदान किया। मतदान के साथ परिणाम की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


इस दौरान 26 बीडीसी को हेल्पर मिले। पूर्वमंत्री ठाकुर जयवीर सिंह, जसराना विधायक रामगोपाल उर्फ पप्पू लोधी, उदय प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल की प्रतिनिधि हनुमंत सिंह बघेल, महावीर सिंह बघेल, तेजवीर सिंह आदि रहे। बंद रहा आसपास का बाजार
विज्ञापन
विज्ञापन

नारखी। पुलिस ने सुरक्षा की लिहाज से नारखी ब्लाक प्रांगण में चली अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई के दौरान बाजार बंद करा दिए थे।

चार सदस्य बिना मतदान के लौटे
नारखी। एसडीएम सदर अंबरीश कुमार बिंद ने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के लिए बुलाई गई बैठक में कुल सौ सदस्यों में 77 सदस्य उपस्थित हुए थे। इनमें से चार सदस्य बिना मतदान किए ही बाहर निकल गए। 73 ने मतदान में तो हिस्सा लिया।


ब्लाक के बाहर गूंजे जयश्रीराम के नारे
नारखी । नारखी ब्लाक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव में जीत मिलते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। पूर्वमंत्री ठा. जयवीर सिंह,हनुमंत सिंह बघेल एवं मंडलाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। जयश्रीराम के नारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed