फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दुर्घटना के बाद भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता

दुर्घटना के बाद भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता

Wed, 19 Jul 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता
दुर्घटना के बाद भड़के एबीवीपी कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कासगंज।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर सड़क दुर्घटना में कार्यकर्ता के घायल होने के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसपी पर कार्यकर्ता के थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे काफी देर तक यातायात व्यवस्था प्रभावित रहा।
आरएसएस कार्यालय पर विद्यार्थी परिषद का प्रांतीय अभ्यास वर्ग चल रहा है। कार्यकर्ता बरुन माहेश्वरी पुत्र राम किशन सामान लेने के लिए बाइक से जा रहा था। इसी बीच टेंकर ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे की सूचना जब परिषद कार्यकर्ताओं को मिली तो वे एकत्रित होकर मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने टेंकर चालक को पकड़ लिया। इसी बीच एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी उधर से गुजरे। उन्होंने भीड़ लगी देखी तो अपनी गाड़ी रुकवा ली। वे उतर कर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कार्यकर्ताओं के चंगुल से चालक को बचाया।
विज्ञापन


इससे कार्यकर्ता भड़क गए। कार्यकर्ताओं ने एएसपी पर कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने का आरोप लगाते हुए मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक जाम के हालात बने रहे, जिससे वाहनों में सवार लोगों को काफी दिक्कतें हुई। एएसपी ने कोतवाली पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कर जाम खुल सका। घायल कार्यकर्ता को चिकित्सालय भेजा गया। पुलिस ने टेंकर चालक को अपनी हिरासत में ले लिया। तहरीर के आधार पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। इधर कार्यकर्ताओं ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी व एसपी से भी की है। एसपी सुनील कुमार सिंह ने कहा कि वे स्वयं परिषद के कार्यकर्ताओं के आरोप की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed