फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आर्थिक आजादी का क्रांतिकारी कदम है जीएसटी : पासी

आर्थिक आजादी का क्रांतिकारी कदम है जीएसटी : पासी

Wed, 05 Jul 2017 11:52 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
आर्थिक आजादी का क्रांतिकारी कदम है जीएसटी : पासी
कासगंज।
विज्ञापन

राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश पासी ने वन महोत्सव पर स्थानीय विधायकों, डीएम व सीडीओ के साथ कलेक्ट्रेट परिसर में वृक्षारोपण किया।

राज्य मंत्री पासी ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने 100 दिन में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम उठाकर उपलब्धियां प्राप्त की हैं। सरकारी संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाए जा रहे हैं। कलक्ट्रेट सभागार में हुई प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में इस वर्ष को गरीब कल्याण वर्ष के रूप में मना रहे है। लघु एवं सीमांत कृषकों का एक लाख रुपये तक का फसली ऋण माफ कर गन्ना किसानों का बकाया मूल्य भुगतान कराया गया है। उन्होंने कहा कि जीएसटी आर्थिक आजादी का सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम है तथा सबसे बड़ा टैक्स सुधार है। इस मौके पर हुई गोष्ठी में प्रभारी मंत्री ने कहा कि वृक्ष जीवन के लिये अत्यंत उपयोगी हैं।
विज्ञापन


डीएम आरपी सिंह ने कहा कि कलक्ट्रेट, विकास भवन परिसर, पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, जनपद न्यायालय, नए चिकित्सालय परिसरों सहित पूरे जिले में लक्ष्य से अधिक वृह्द वृक्षारोपण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमांपुर देवेंद्र प्रताप ,विधायक कासगंज देवेंद्र राजपूत, विधायक पटियाली ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी कलक्ट्रेट विकास भवन परिसर में सभी अधिकारी पौधे लगाएं। सीडीओ श्रीनिवास मिश्र, एडीएम राकेश कुमार, डीएफ ओ सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed