{"_id":"595a98924f1c1bea0b8b461c","slug":"31499109522-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्वाइंट पर ड्यूटी करेगी चीता मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्वाइंट पर ड्यूटी करेगी चीता मोबाइल
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। शहर और देहात में चीता मोबाइल की गश्त के लिए नया प्लान बनाया गया है। अब चीता मोबाइल निर्धारित प्वाइंट पर ड्यूटी करेगी। इसके लिए प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं। उधर, सोमवार को 45 नई चीता मोबाइल को थाना पुलिस के हवाले किया गया।
शहर के अलग-अलग थानों में 121 चीता मोबाइल रहती हैं, जबकि देहात के थानों में 36 हैं। सिपाही अपने-अपने क्षेत्र में गश्त करते हैं। सिपाहियों की ड्यूटी का स्थान निश्चित न होने के कारण वारदात होने पर बदमाश आसानी से भाग जाते हैं। एसएसपी दिनेश चंद्र दुबे ने बताया कि चीता मोबाइल के ड्यूटी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं। इन्हीं प्वाइंट पर चीता मोबाइल के सिपाही रहेंगे। किसी इलाके से सूचना आने पर वह वहां पर जाया करेंगे। इसके अलावा गश्त करने के बाद अपने प्वाइंट पर ही खड़े हाेंगे। इसके लिए अलग-अलग थाना क्षेत्र में ड्यूटी प्वाइंट चिह्नित किए जा रहे हैं।
नई ‘चीता’ को एडीजी ने दिखाई हरी झंडी
शहर में चल रहीं चीता मोबाइल की 45 बाइक कंडम हो गई थीं। उनके स्थान पर नई पल्सर बाइक दी गई हैं। सोमवार को पुलिस लाइन में एडीजी अजय आनंद ने चीता मोबाइल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एसपी प्रोटोकाल त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, स्टाफ अफसर अशोक कुमार सिंह, सीओ लाइन मोहसिन खान, सीओ प्रशिक्षाधीन अभिनव यादव, प्रतिसार निरीक्षक गवेंद्र पाल गौतम, सौदान सिंह, परिवहन शाखा निरीक्षक बद्री विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कहां कितनी बाइक दी गईं
थाना एत्माद्दौला में चार, खेरागढ़, कोतवाली, मंटोला, हरीपर्वत, छत्ता, जगदीशपुरा, लोहामंडी, इरादतनगर, अछनेरा, जगनेर, मंसुखपुरा, डौकी, खंदौली, मलपुरा, फतेहपुर सीकरी, फतेहाबाद, बाह, शमसाबाद, एत्मादपुर में एक-एक, सिकंदरा, ताजगंज तीन-तीन, रकाबगंज, सदर दो-दो, शाहगंज चार, यातायात लाइन पांच बाइक दी गईं।