फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चांद का दीदार हुआ, ईद आज

चांद का दीदार हुआ, ईद आज

Mon, 26 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
चांद का दीदार हुआ, ईद आज
एटा।
विज्ञापन

ईद-उल-फितर की खरीददारी के लिए नगर के बाजार सज गए हैं। रविवार को जैसे ही ईद का दीदार होते ही एक दूसरे को ईद के चांद की मुबारकबाद देते हुए बाजारों की तरफ रुख किया। बाजारों में जहां कुर्ता और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे जमकर खरीददारी कर रहे हैं। वहीं किराना बाजार में सेवई, दूध फैनी, खजूर और ड्राई फ्रूटस की जमकर बिक्री हुई। व्यापारियों की मानें तो इस बार ईद पर बेहतर कारोबार हुआ है।
ईद उल फितर के चांद का दीदार हो गया है। देर रात तक लोगों ने ईद की खरीदारी की। ईद-उल-फितर के त्योहार पर बाजार में चारो ओर रौनक दिखाई दी। गारमेंट बाजार गांधी मार्केट और बाबूगंज में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। कुर्ते और टोपी के अलावा महिलाएं और बच्चे कपड़ों खरीदारी करते नजर आए। वहीं किराना बाजार घंटाघर में सेंवई, खजूर, फैनी, ड्राई फ्रूट्स, डबल पाव की जमकर बिक्री हो रही है। मिठाई विक्रेता ईद के लिए मिठाईयां तैयार करने में लगे ह्रैं।
विज्ञापन

टेलरों के पास नहीं है समय
मुस्लिम समाज के ईद पर कुर्ता और पजामा पहनने का रिवाज है। आलम यह है कि टेलरों ने सिलाई लेने से मना कर दिया है। बाजार में लखनवी चिकन के कुर्ते और पाजामे भी जमकर बिक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की मुख्य ईदहागाें पर की नमाज का वक्त
मुसाफिरखाना ईदगाह जीटी रोड एटा- सुबह 8:30 बजे
नगला पोता स्थित नई ईदगाह एटा-सुबह 9 बजे
मारहारा ईदगाह-सुबह 9 बजे
मिरहची ईदगाह-सुूबह 8:30 बजे
अवागढ़ ईदगाह-सुबह 10 बजे
जलेसर ईदगाह-सुबह 8:30 बजे
अलीगंज ईदगाह-सुबह 8:30 बजे
85 ईदगाह और मस्जिदों में अदा होगी ईद की नमाज
जिले की 85 ईदगाह और मस्जिद में ईद-उल-फितर की नमाज अदा होगी। इसके लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियों पूरी कर ली हैं। कड़ी सुरक्षा में नमाज अदा कराने के लिए भारी संख्या में सिपाही, पीएसी, एसआई, मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। रविवार शाम सदर, मारहारा, जलेसर अलीगंज में पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। सबसे ज्यादा पुलिस बल सदर, मारहरा, अलीगंज, जलेसर में तैनात किया गया है। एसएसपी अखिलेश चौरसिया ने बताया कि ईद पर सुरक्षा की दृष्टि से मस्जिद, होटल, ढाबे, होटल, सराय में चेकिंग कराई जा रही है। नमाज के लिए पिलुआ और शिकोहाबाद तिराहे से हाईवे पर यातायात भी डायवर्ट किया जाएगा।

पालिका ने पेयजल आपूर्ति के किए इंतजाम
नगर पालिका प्रशासन ने रोजेदारों और नमाजियों के लिए पेयजल आपूर्ति के पुख्ता इंतजाम किए हैं। पालिका ईओ संतराम सरोज ने बताया कि ईद की नमाज से पहले सुबह चार बजे से पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed