{"_id":"6aef90c617e41732520d8611","slug":"3055-challans-issued-and-22-vehicles-seized-for-traffic-rule-violations-agra-news-c-25-agr1067-1207693-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: यातायात नियम तोड़ने पर 3055 चालान, 22 वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: यातायात नियम तोड़ने पर 3055 चालान, 22 वाहन सीज
Sun, 08 Nov 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 08 Nov 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
आगरा। यातायात माह के तहत शनिवार को आगरा पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। साथ ही नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की। यातायात पुलिस ने 3055 चालान किए और 22 वाहनों को सीज किया। सबसे अधिक 2165 चालान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के हुए।
डीसीपी ट्रैफिक ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद की देखरेख में कार्रवाई की गई। खेरिया मोड़ तिराहा (तिरंगा चौक) पर सांसद राजकुमार चाहर और डीसीपी यातायात ने दोपहिया वाहन चालकों को निशुल्क हेलमेट वितरित किए। इस दौरान एडीसीपी यातायात अलका सिंह, एसीपी अमित कुमार और यातायात निरीक्षक राजेंद्र त्यागी सहित अधिकारी मौजूद रहे।
स्कूल में विद्यार्थियों को यातायात नियमों और संकेतों की जानकारी देकर पत्रक बांटे गए। भगवान टॉकीज, ईदगाह, ताजव्यू, वाटरवर्क्स और बिजलीघर चौराहे पर दोपहिया, चारपहिया और ऑटो चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने तथा गलत दिशा में वाहन नहीं चलाने के प्रति जागरूक किया गया। कार्रवाई में ओवर स्पीड के 275, तीन सवारी के 202, नो पार्किंग के 55, बिना सीट बेल्ट के 38, रॉन्ग साइड के 41, ब्लैक फिल्म और हूटर-सायरन के 13, रैश एंड ड्राइव के 11 और अन्य धाराओं में 233 चालान किए गए। एनएच-19 और यमुना एक्सप्रेसवे पर स्पीड गन रडार से चालान किए गए।