फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 people injured in bus accident on agra lucknow expressway in mainpuri

बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल

Tue, 04 Jun 2019 05:54 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
30 people injured in bus accident on agra lucknow expressway in mainpuri
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर बिहार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही बस माइलस्टोन 85 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीस यात्री घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मेरठ का रहने वाला वसीम बिहार के मुजफ्फरपुर से स्लीपर बस में करीब 40 सवारी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे बस जब करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के पास पहुंची, तभी अचानक चालक वसीम को झपकी आ गई। 
विज्ञापन


इसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बस के टकराते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक सहित बस में बैठे करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घायलों में ज्यादातर बिहार के 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस, पीआरवी, यूपी 100, एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए सैफई भेजा गया। मामूली घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

इस हादसे में श्रीराम यादव निवासी छपरा बिहार, अश्लोक मुजफ्फरपुर, सौरिक मोतिहारी बिहार, सुशील निवासी अटाई बिहार, कमलेश्व्र, अविनाश, राज, मनोज निवासी मुजफ्फरपुर, सरोज वर्मा निवासी सीतामढ़ी, लाल बाबू यादव, सुबोध राय, कृष्णा प्रसाद, नवल राय, सीता देवी, अनीश, गौरीशंकर, दीपक कुमार, कन्हैया, कृष्ण कुमार, मोनू, उमेश मिश्रा, अमित, अमरजीत, लखेंद्र, मदन, गोविंद, राहुल, राजकुमार और राजवीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed