{"_id":"5cf5ebf1bdec2207402ec4c7","slug":"30-people-injured-in-bus-accident-on-agra-lucknow-expressway-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त, 30 यात्री घायल
Tue, 04 Jun 2019 05:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 04 Jun 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह मुजफ्फरपुर बिहार से सवारी लेकर दिल्ली जा रही बस माइलस्टोन 85 के पास डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में चालक सहित तीस यात्री घायल हो गए। हादसा चालक को झपकी आने की वजह से हुआ। घायलों को सैफई में भर्ती कराया गया है।
मेरठ का रहने वाला वसीम बिहार के मुजफ्फरपुर से स्लीपर बस में करीब 40 सवारी लेकर दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार की सुबह करीब 5:30 बजे बस जब करहल थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 85 के पास पहुंची, तभी अचानक चालक वसीम को झपकी आ गई।
इसके चलते बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। बस के टकराते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। चालक सहित बस में बैठे करीब 30 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों में ज्यादातर बिहार के
हादसे की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस, पीआरवी, यूपी 100, एंबुलेंस मौके पर पहुंचे। घायल यात्रियों को बस से बाहर निकालने के बाद उपचार के लिए सैफई भेजा गया। मामूली घायलों को अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
इस हादसे में श्रीराम यादव निवासी छपरा बिहार, अश्लोक मुजफ्फरपुर, सौरिक मोतिहारी बिहार, सुशील निवासी अटाई बिहार, कमलेश्व्र, अविनाश, राज, मनोज निवासी मुजफ्फरपुर, सरोज वर्मा निवासी सीतामढ़ी, लाल बाबू यादव, सुबोध राय, कृष्णा प्रसाद, नवल राय, सीता देवी, अनीश, गौरीशंकर, दीपक कुमार, कन्हैया, कृष्ण कुमार, मोनू, उमेश मिश्रा, अमित, अमरजीत, लखेंद्र, मदन, गोविंद, राहुल, राजकुमार और राजवीर घायल हो गए।