{"_id":"69e5a85fd128347b080639a3","slug":"30-kg-silver-looted-after-roof-cut-in-agra-cctv-shows-auto-and-bikes-insider-angle-suspected-2026-04-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: छत काटकर 30 किलो चांदी पर हाथ साफ, CCTV में दिखे ऑटो और बाइक, पुलिस को परिचित पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: छत काटकर 30 किलो चांदी पर हाथ साफ, CCTV में दिखे ऑटो और बाइक, पुलिस को परिचित पर शक
Mon, 20 Apr 2026 09:45 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 20 Apr 2026 09:45 AM IST
सार
आगरा में चोर छत काटकर चांदी कारीगर के घर से 30 किलो चांदी और डीवीआर लेकर फरार हो गए, जिससे अंदरूनी जानकारी के इस्तेमाल का शक गहरा गया है। सीसीटीवी फुटेज में ऑटो और दो बाइक दिखी हैं, जिसके आधार पर पुलिस सर्विलांस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
छत काटकर 30 किलो चांदी पर हाथ साफ
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के प्रकाश नगर क्षेत्र के नगला छदामी में शुक्रवार रात चांदी कारीगर के घर की छत पर लगे जाल काटकर बदमाश 30 किलो चांदी ले गए थे। सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग में एक ऑटो और दो संदिग्ध बाइक दिखी हैं। एत्माद्दौला पुलिस के साथ सर्विलांस टीम इनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस को मामले में किसी परिचित के शामिल होने का शक है।
विज्ञापन
नगला छदामी के रामदत्त शुक्रवार को मथुरा परिक्रमा के लिए गए थे। परिवार के अन्य लोग फिरोजाबाद गए थे। घर पर पिता राधेश्याम अकेले थे। छत का जाल काटकर अंदर घुसे बदमाश ने घर में रखी 30 किलो चांदी ले गए थे। राधेश्याम को तमंचा दिखाकर धमकाया भी था। पुलिस की जांच में सामने आया कि बदमाश घर की पूरी भौगोलिक स्थिति से वाकिफ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों को चांदी रखने के स्थान के साथ-साथ कैमरे की डीवीआर रखने की जगह का भी पता था। बदमाश वारदात के बाद डीवीआर को भी निकाल कर ले गए थे। मामले में डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बदमाशों ने पहले से रेकी की थी, इस ओर भी सुराग मिल रहा है। पड़ोस के घर में लगे सीसीटीवी की हार्डडिस्क खराब होने के कारण चोर कैमरे में नहीं दिखे।
एक जगह रात के समय दो बाइक और एक ऑटो क्षेत्र में आते दिखे हैं। उनके नंबरों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। बदमाशों के आसपास जिले का होने की आशंका है। जो ऑटो दिखा है वह आगरा का नहीं लग रहा है। पुलिस की सर्विलांस टीम क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों का भी पता लगा रही है। क्षेत्र के पुराने बदमाशों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।