फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   30 farmers who bought excess urea came under investigation

Agra News: अधिक यूरिया खरीदने वाले 30 किसान आए जांच के दायरे में

Mon, 13 Jan 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 13 Jan 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
30 farmers who bought excess urea came under investigation
मैनपुरी। जिले के 30 किसान अधिक यूरिया खरीदने के चलते कृषि विभाग की जांच के दायरे में आ गए हैं। इन किसानों की सूची ब्लॉकवार तैयार की गई है। आठ सदस्यीय टीम जांच के लिए गठित की है। इन किसानों की जांच के बाद ब्योरा केंद्र सरकार की वेबसाइट पर दर्ज किया जाएगा। केंद्र सरकार के रासायनिक एवं उर्वरक मंत्रालय ने प्रशासन को जिले के 30 बड़े यूरिया खरीदारों की जांच के आदेश दिए हैं। इन किसानों ने बीते वर्ष दिसंबर माह में 5 से 50 बोरी तक यूरिया खरीदा था। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि आठ सदस्यीय टीम यूरिया खरीदने वाले किसानों के साथ खाद बेचने वाले दुकानदारों की भी जांच करेगी। ज्यादा मात्रा में यूरिया खरीदने के कारणों का भी पता लगाएंगी। सत्यापन के बाद रिपोर्ट जिला कृषि अधिकारी को दी जाएगी, जिसे निर्धारित प्रारूप पर भारत सरकार के डैशबोर्ड पर अंकित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed