फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3 died due to fever including two patients suffering from dengue

Agra News: डेंगू से पीड़ित दो मरीजों सहित बुखार से 3 की मौत

Thu, 12 Oct 2023 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
3 died due to fever including two patients suffering from dengue
मैनपुरी। जिले में डेंगू लगातार कहर ढहा रहा है। प्रतिदिन डेंगू से पीड़ित मरीजों की मौत हो रही है। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी डेंगू पीड़ित 2 महिलाओं सहित बुखार से 3 मरीजों की मौत हो गई। 5 अन्य को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है। 27 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। 1022 मरीजों को ओपीडी में प्राथमिक उपचार दिया गया। शहर के निकटवर्ती गांव नवादा निवासी स्वर्गीय गजाधर सिंह की 62 वर्षीय पत्नी सूरजमुखी को पिछले 7 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन ने एक निजी लैब पर जांच कराई गई यहां वो डेंगू पॉजिटिव निकलीं। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बिछवां थाना क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज निवासी जलदेवी को पिछले 20 दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उनका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार वे डेंगू पॉजिटिव थीं। कोतवाली थाना क्षेत्र के नगला गहियर निवासी श्याम सिंह की ढ़ाई साल की पुत्री आरोही को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन बृहस्पतिवार को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि तीनों मरीजों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed