फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3.25 Crore Loan Fraud in Name of Shoe Export Firm Police Scrutinising Documents

Agra: शू एक्सपोर्ट फर्म के नाम पर बैंक से करोड़ों की धोखाधड़ी, प्रपत्र जुटा रही पुलिस; CBI तक पहुंची शिकायत

Mon, 16 Feb 2026 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 16 Feb 2026 09:30 AM IST
सार

आगरा में शू एक्सपोर्ट फर्म के नाम पर 3.25 करोड़ का ऋण लिया गया। इस बड़ी धोखाधड़ी के मामले की शिकायत सीबीआई तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस आरोपियों की ओर से बैंक में लगाए गए प्रपत्र की जानकारी ले रही है।

विज्ञापन
3.25 Crore Loan Fraud in Name of Shoe Export Firm Police Scrutinising Documents
agra police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत पुलिस ने शू एक्सपोर्ट फर्म के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की ओर से बैंक में लगाए गए प्रपत्र की जानकारी ले रही है। आरोपियों के खिलाफ बैंक की ओर से आर्थिक अपराध शाखा और सीबीआई में भी शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


मामले में संजय प्लेस स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के डिप्टी मैनेजर अरविंद कुमार ने न्यायालय में प्रार्थनापत्र दिया था। आरोप लगाया था कि सिकंदरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित आन्हा एक्सपोर्ट्स नाम से फर्म के पार्टनर अनुराधा सहगल, सिद्धांत गुप्ता और हर्षित ओबराय ने एसबीआई गोल्ड कार्ड योजना में 3.25 करोड़ का लोन लिया। फर्म की संपत्तियों को बैंक में बंधक रखा।
विज्ञापन


फर्म को बंदकर उसी परिसर में नई फर्म ओबराय ओवरसीज संचालित की। थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में बैंक में दर्शाए गए लोन से संबंधित दस्तावेज को चेक किया जाएगा। आरोपियों के खाते और काॅल डिटेल खंगाले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed