फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   29.40 lakh fine collected from St. Mary's School

स्कूल संचालक पर लगाया जुर्माना प्रशासन ने वसूला

Fri, 16 Sep 2022 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Sep 2022 11:55 PM IST
सार

बताया जाता है जुर्माने की धनराशि स्कूल के सीज किए गए खाते से वसूल की गई है। कब्जा की गई जमीन को खाली कराने के लिए तहसील प्रशासन ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में तहसीलदार न्यायालय से पारित किए गए आदेश के बाद मंदिर की जमीन से कब्जा हटवाने, तहसीलदार द्वारा लगाए गए जुर्माने को वसूल कराने, मंदिर तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी।तहसीलदार सदर राजकुमार ने बताया कि प्रशासन से की गई शिकायत की जांच के बाद मामले की सुनवाई करके ही 29.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

विज्ञापन
29.40 lakh fine collected from St. Mary's School

विस्तार

मैनपुरी। कब्जा कर मंदिर की जमीन पर स्कूल बनाने के मामले में सेंट मेरीज स्कूल के संचालक पर लगाए गए 29.40 लाख रुपये के जुर्माना धनराशि को प्रशासन ने शुक्रवार को वसूल किया गया। बताया जाता है जुर्माने की धनराशि स्कूल के सीज किए गए खाते से वसूल की गई है। कब्जा की गई जमीन को खाली कराने के लिए तहसील प्रशासन ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मैनपुरी अकृषक में मंदिर की जमीन पर कब्जा करके सेंट मेरीज स्कूल बनाने की शिकायत प्रशासन से की गई थी। शिकायत पर तहसीलदार ने क्षेत्रीय लेखपाल से इसकी जांच कराई। लेखपाल द्वारा मंदिर की जमीन पर दीपक दास द्वारा स्कूल बनाने की पुष्टि करते हुए रिपोर्ट दी गई। प्रशासन का कहना है कि तहसील से भेजे गए नोटिस के बाद भी अपना पक्ष रखने के लिए विद्यालय की ओर से कोई तहसीलदार न्यायालय में हाजिर नहीं हुआ। सुनवाई करते हुए तहसीलदार सदर राजकुमार ने 28 दिसंबर 2021 को 29.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर वसूली प्रमाणपत्र जारी कराया था।
विज्ञापन

सात फरवरी 2022 और 27 अप्रैल 2022 को दीपक दास ने तहसीलदार कोर्ट में रेस्टोरेशन (पुर्न स्थापन) प्रार्थनापत्र दिया, जिसमें कहा कि उनको सुने बिना ही एक पक्षीय आदेश पारित कर दिया गया है। साक्ष्य प्रस्तुत करने का कोई मौका नहीं दिया गया है। तहसीलदार सदर राजकुमार ने दोनों प्रार्थना पत्रों को निरस्त करके 28 दिसंबर 2021 का आदेश बरकरार रखा। प्रशासन ने स्कूल का खाता सीज करा दिया। 15 सितंबर को एसडीएम सदर, तहसीलदार सदर ने सीज किए गए खाते से जुर्माने की धनराशि के 29.40 लाख रुपये वसूल कर लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयन ऋषि बिसारी देवी सेवा समिति के सचिव सुभाष मिश्रा ने नौ सितंबर को जिले में आए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से इस बात की शिकायत की थी। शिकायत में तहसीलदार न्यायालय से पारित किए गए आदेश के बाद मंदिर की जमीन से कब्जा हटवाने, तहसीलदार द्वारा लगाए गए जुर्माने को वसूल कराने, मंदिर तोड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की थी।
तहसीलदार सदर राजकुमार ने बताया कि प्रशासन से की गई शिकायत की जांच के बाद मामले की सुनवाई करके ही 29.40 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। जिसे वसूल कर लिया गया है। लेखपाल की रिपोर्ट के आधार पर जमीन से कब्जा हटाने के लिए अगली कार्रवाई की जाएगी।

सेंट मेरीज स्कूल के प्रबंधक दीपक दास ने कहाकि बिना किसी सूचना के प्रशासन ने जबरन मेरे खाते से उक्त धनराशि निकाल ली है। मुझे बैंक की तरफ से इस संबंध में जानकारी हुई। राजनीतिक षड़यंत्र के तहत मेरे खिलाफ शिकायतें की जा रही हैं। प्रशासन ने मेरा पक्ष नहीं सुना है। न ही मेरे स्कूल में कब्जे की जमीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed