फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2898 eligible people benefited from PM Swanidhi Yojana

Agra News: पीएम स्वनिधि योजना में 2898 पात्र हुए लाभान्वित

Sat, 16 Mar 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
2898 eligible people benefited from PM Swanidhi Yojana
कासगंज। पीएम स्वनिधि योजना के तहत 2889 पात्र लाभान्वित किए गए। इनमें से 2205 की प्रोफाइलिंग भी हो गई है। जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न आठ योजनाओं का लाभ मिलेगा। नगर क्षेत्र में कार्य कर रहे स्ट्रीट वेंडरों को कोरोना काल में परेशानी का सामना करना पड़ा। उनकी आर्थिक स्थिति फिर से समृद्ध करने के लिए पीएम स्वनिधि योजना लागू की। जिसमें पंजीकृत स्ट्रीट वेंडर को नगर पालिका और डूडा विभाग के माध्यम से तीन चरणों में ऋण उपलब्ध कराया गया। पहले चरण में 10 हजार दूसरे चरण में 20 हजार और तीसरे चरण में 50 हजार का ऋण दिया गया। जिससे स्ट्रीट वेंडर अपने रोजगार को पुनर्स्थापित कर अपने परिवार की स्थिति में सुधार कर सकें। योजना में 10 हजार का ऋण 2898 स्ट्रीट वेंडर को मिला, 20 हजार का ऋण 835 और 50 हजार के ऋण 135 स्ट्रीट वेंडर को मिला। अब इन लाभार्थियों को केंद्र सरकार को विभिन्न आठ योजनाओं से जोड़ा है। 2898 के सापेक्ष 76 फीसदी 2205 स्ट्रीट वेंडर की प्रोफाइल हो चुकी है।2205 स्ट्रीट वेंडर की प्रोफाइलिंग हो चुकी है। इन स्ट्रीट वेंडर को प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, वन नेशन वन कार्ड और श्रम पंजीकरण योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed