फिरोजाबाद: तेजी से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, सीओ और स्टाफ नर्स समेत 28 नए मरीज मिले
फिरोजाबाद जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। शहर के नए इलाकों के साथ अब देहात में भी नए मरीज मिलने लगे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। 24 घंटे में संक्रमण के 28 नए मरीज मिले हैं। इनमें एक पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अधिकारी और सीएचसी उसायनी पर तैनात एक स्टाफ है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 114 हो गई है। गंभीर स्थिति में न होने के कारण मरीजों को होम आइसोलेशन में भर्ती किया जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, एक क्षेत्राधिकारी और सीएचसी उसायनी पर तैनात स्टाफ नर्स कोरोना संक्रमित पाई हैं। गणेश नगर में कोरोना लगातार अपने पैर पसार रहा है। यहां एक परिवार के पांच सदस्य और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें 38 वर्षीय महिला, 10 वर्षीय बालिका, 41 वर्षीय युवक, 15 वर्षीय बालक की रिपोर्ट में संक्रमण होने की पुष्टि हुई है।
नए इलाकों में कोरोना की दस्तक
नए इलाकों में भी कोरोना की दस्तक हो रही है। भीमनगर इलाके में फिर से कोरोना बढ़ रहा है। यहां 23 वर्षीय युवक कोरोना की चपेट में आया है। हुंडावाला बाग में 29 वर्षीय युवक, कोहिनूर रोड पर 24 वर्षीय युवक, सुहागनगर सेक्टर दो में स्कूल संचालक, कोटला रोड पर 20 वर्षीय युवती, एफएम गार्डन सिटी में 35 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित आया है।
देहात में भी मिलने लगे मरीज
शहर के अलावा देहात क्षेत्रों में भी कोरोना के मरीज मिलना शुरू हो गए हैं। सिरसागंज में सोथरा रोड में 25 वर्षीय युवक, गांव मलपुरा, एका में 27 वर्षीय युवक, जलदेवी मंदिर नगला मोती में 29 वर्षीय युवक, गुरु नगर में सात वर्षीय बालक, आर्यनगर में 49 वर्षीय पुरुष, छारबाग में 29 वर्षीय युवक, जोंधरी में 25 वषीय युवक, पैमेश्वर गेट पर 58 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि कौन है स्वास्थ्य विभाग ने की है।
सीएमओ डा. दिनेश प्रेमी ने बताया कि कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अभी तक कोई भी मरीज गंभीर नहीं मिला है। इसलिए मरीजों को होम आइसोलेशन में ही उपचार दिया जा रहा है।