फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 children were sitting in the van instead of 12, it was seized

Agra News: 12 की जगह 28 बच्चे बैठा रखे थे वैन में, सीज की गई

Thu, 15 Aug 2024 03:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Aug 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
28 children were sitting in the van instead of 12, it was seized
कासगंज। जनपद में एआरटीओ ने बुधवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 44 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 7 वाहनों को सीज किया गया। 2.28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया। एक वैन क्षमता से अधिक (12 की जगह 28) बच्चों को ले जाती मिली, उसे भी सीज कर दिया गया। लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने बताया कि वैन में 28 बच्चे पाए जाने पर उसे सीज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर एक वैन में 12 लोगों को बैठने की क्षमता होती है। इसके उलट वैन में दोगुने से भी अधिक 28 बच्चे बैठाए गए थे। ऐसे में वैन को सीज कर दिया गया। डग्गेमारी करने के कारण दो बसों का चालान किया गया। ओवरलोडिंग करने के कारण दो ट्रकों को सीज किया गया। अन्य वाहनों चालकों के चालान हेलमेट न पहनने, सीट बेल्ट नहीं लगाने, एचएसआरपी, बीमा आदि के कागज नहीं होने पर उनका चालान किया गया। चार वाहन फिटनेस न पाए जाने के कारण सीज किए गए। उन्होंने वाहन चालकों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने गति को नियंत्रित करने, सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed