फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   260 new patients of covid including 23 children in Agra

कोरोना की गिरफ्त में आ रहे मासूम: ताजमहल घूमने आए 10 बच्चों समेत 23 संक्रमित, एक दिन पूर्व 17 मिले थे

Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 11 Jan 2022 12:54 AM IST
सार

आगरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चिंताजनक बात यह है कि इस बार बच्चे संक्रमित हो रहे हैं। बीते दो दिनों में 40 बच्चे संक्रमित मिल चुके हैं।   

विज्ञापन
260 new patients of covid including 23 children in Agra
ताजमहल में पर्यटकों की हुई थी जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोरोना की तीसरी लहर बच्चों को गिरफ्त में ले रही है। सोमवार को ताजमहल घूमने आए 10 बच्चों सहित कुल 23 बच्चे संक्रमित मिले हैं। सरकारी व निजी अस्पतालों के 10 डॉक्टर भी पॉजिटिव मिले हैं। बीते 24 घंटे में 4341 लोगों की जांच में 260 नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 1230 हो गई है।

विज्ञापन

आवास विकास, दयालबाग और कमला नगर के बाद ताजगंज नया हॉटस्पॉट बन रहा है। सोमवार को यहां चार परिवारों में 12 लोग संक्रमित मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण श्रीवास्तव के मुताबिक ताजमहल पर जांच के दौरान 13 साल से कम उम्र के 10 बच्चों में पुष्टि हुई है। 13 बच्चे शहर के हैं। 15 साल से कम उम्र के कुल 23 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 
विज्ञापन

चिकित्सक भी हो रहे संक्रमित
इनके अलावा एसएन मेडिकल कॉलेज व निजी अस्पताल के 10 चिकित्सक भी संक्रमित मिले हैं। सदर भट्टी, धौलपुर हाउस क्षेत्र, कमला नगर, कैंट व ट्रांस यमुना कॉलौनी में नए मरीज मिले हैं। सोमवार तक जिले में कुल 22.37 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 27021 मरीज मिल चुके हैं। 458 की मौत हो चुकी है, जबकि 25332 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

40962 को लगा टीका, बूस्टर डोज भी लगी
सोमवार को 40962 लोगों को टीका लगा है। इसमें से 15 से 18 साल के 7356 किशोर-किशोरियों को टीका लगा है। स्वास्थ्य कर्मचारी, फ्रंटलाइन कर्मचारियों और 60 साल से अधिक उम्र के 1422 लोगों को बूस्टर डोज भी लगा है। 

जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव बर्मन ने बताया कि शनिवार को 601 बूथों पर 40962 लोगों का टीकाकरण हुआ, जिसमें से 25216 को पहला डोज और 15746 को दूसरा डोज लगा है। अब तक जिले में कुल 30.59 लाख को पहला और 17.62 लाख को टीके का दूसरा डोज लग चुका है। बूथों पर बुजुर्ग मरीज जो चल-फिर नहीं पा रहे थे, उनको वाहन तक जाकर स्टाफ ने टीका लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed