फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   26 year old case of acid attack Now police reached Agra University could not find clue of the accused

एसिड अटैक का 26 साल पुराना मामला: अब आगरा विश्वविद्यालय पहुंची पुलिस, नहीं मिल सका आरोपी का सुराग

Sat, 17 Feb 2024 09:29 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 09:29 AM IST
सार

एसिड अटैक के 26 साल पुराने मामले में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम आगरा विश्वविद्याल पहुंची। यहां तमाम प्रयास के बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं मिल सका। 
 

विज्ञापन
26 year old case of acid attack Now police reached Agra University could not find clue of the accused
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बीए की छात्रा पर 26 साल पहले एसिड अटैक के मामले में ताजगंज पुलिस सुराग तलाश रही है। शुक्रवार को डाॅ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पुलिस टीम पहुंची। छात्रा के कॉलेज में पढ़ने से संबंधित दस्तावेज के बारे में जानकारी जुटाई। उसके साथ पढ़ने वालों के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन


जनवरी 2023 में मुकदमा दर्ज हुआ था। पीड़िता ताजगंज क्षेत्र में किराये पर रहती हैं। वर्ष 1997 में मोती कटरा में रहती थी। बीए की छात्रा थी। कोचिंग से लौटते समय आगरा काॅलेज और मोती कटरा के बीच में एसिड हमला हुआ था। कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता एक संस्था से जुड़ी है। तत्कालीन पुलिस आयुक्त डाॅ. प्रीतिंदर सिंह को अपनी पीड़ा बताई थी। इस पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन



थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता को घटना का दिन और तारीख याद नहीं है। उसने सिर्फ वर्ष बताया है। इसके अलावा यह भी नहीं पता कि आरोपी कौन था? तेजाब क्यों फेंका गया था? पीड़िता ने जो घटनास्थल बताया है, उस आधार पर लोहामंडी और एमएम गेट थाने का रिकॉर्ड चेक किया गया। मगर, इस तरह की कोई घटना दर्ज नहीं की गई थी। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों, दुकानदार और ठेल विक्रेताओं से जानकारी जुटाई गई। मगर, कोई भी घटना के बारे में नहीं बता पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता आगरा कॉलेज की छात्रा थी। विश्वविद्यालय एक टीम गई थी। यह पता करने की कोशिश की गई कि छात्रा के साथ उस समय कौन-कौन पढ़ते थे। उनका रिकॉर्ड मिलता है तो पुलिस बात करेगी। आरोपी का नाम पता चलेगा तो कार्रवाई होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed