{"_id":"62080062162c8c4ed351ad2f","slug":"26-rowdy-selected-in-kishni-mainpuri-news-agr524135540","type":"story","status":"publish","title_hn":"परशुरामपुर के 26 लोगों को किया पांच लाख के मुचलका पर पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परशुरामपुर के 26 लोगों को किया पांच लाख के मुचलका पर पाबंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी। गांव परशुरामपुर में वोट मांगने गए भाजपाइयों के सामने सपा का झंडा लहराते हुए विरोध करने व झंडा खींचने के मामले में पुलिस ने 26 लोगों को चिह्नित किया है। सभी को पांच पांच लाख रुपये के मुचलका पर पाबंद किया गया है। वहीं, छह के खिलाफ मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी की गई है।
गांव परशुरामपुर में बृहस्पतिवार को भाजपा कुसमरा मंडल अध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी समर्थकों के साथ वोट मांगने गए थे। ग्रामीणों से वोट अपील कर रहे थे। तभी सपा का झड़ा लिए कुछ समर्थक वहां आ गए और नारेबाजी करने लगे। विरोध को बढ़ता देख सभी लोग गाड़ियों में बैठकर वहां से चल दिए। इसके बाद भी कुछ ग्रामीण सपा का झंडा लहराते हुए पार्टी और सपा नेताओं के समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस बीच भाजपा की गाड़ियों पर लगे भाजपा के झंडे को भी सपा समर्थकों ने खींच लिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गांव में गश्त कर चेतावनी दी थी। उक्त प्रकरण में अब पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। वीडियो के आधार पर चिह्नित कर 26 लोगों को पांच-पांच लाख रुपये के मुचलका पर पाबंद किया गया है। अन्य छह लोगों के खिलाफ मिनी गुुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। कुसमरा चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार ने बताया कि किसी को भी माहौल बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा। जो भी ऐसा करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।