फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   26 children were sitting in the school van instead of 12.

Agra News: 12 की जगह स्कूल वैन में बैठे थे 26 बच्चे

Sun, 21 Jul 2024 01:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 Jul 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
26 children were sitting in the school van instead of 12.
कासगंज। एआरटीओ ने शनिवार को अमांपुर, सहावर और सोरोंजी क्षेत्र में स्कूली वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान एक वैन में क्षमता (12 सवारी) से अधिक 26 स्कूली बच्चे पाए जाने पर उसे सीज किया गया। छह स्कूली वाहनों के चालान किए गए और चार वाहनों को बंद किया गया। वाहन स्वामियों व स्कूल प्रबंधकों से शीघ्र कमियों को पूर्ण कराने के बाद ही संचालन कराए जाने का नोटिस दिया गया। एआरटीओ द्वारा लगातार स्कूली वाहनों को चेक किया जा रहा है। ताकि स्कूली वाहनों में बच्चे सुरक्षित तरीके से आ जा सकें। इसी क्रम में उन्होंने शनिवार को अमांपुर, सहावर और सोरोंजी क्षेत्र में सुबह के समय बच्चों को स्कूल ले जा रहे वाहनों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने एक स्कूल वैन को उन्होंने चेकिंग के लिए रोका तो उसमें 26 बच्चे बैठे हुए थे। क्षमता से अधिक बच्चे बैठे होने के कारण वह गर्मी से व्याकुल हो रहे थे। एआरटीओ ने वैन को सीज करने की कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त छह वाहनों को फिटनेस पूरी नहीं होने पर चालान किया गया। चार वाहनों को अन्य कमियां पाए जाने पर उनका संचालन बंद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed