फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   250 crore Inner Ring Road toll tender cancelled amid allegations of irregularities

Agra News: गड़बड़ी के आरोप के बीच 250 करोड़ का इनर रिंग रोड का टोल टेंडर निरस्त

Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
250 crore Inner Ring Road toll tender cancelled amid allegations of irregularities
आगरा। इनर रिंग रोड पर टोल कलेक्शन एजेंसी के लिए निकाले गए करीब 250 करोड़ रुपये से ज्यादा के टेंडर को आगरा विकास प्राधिकरण एडीए ने निरस्त कर दिया है। महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष के टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाने और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिकायत करने के बाद टेंडर खुलने के एक दिन बाद ही उसे निरस्त कर दिया गया। हालांकि प्राधिकरण ने सिर्फ एक ही बिडर के अंतिम दौर तक पहुुंचने की वजह से रीटेंडर की प्रक्रिया अपनाने का दावा किया है।
विज्ञापन

एडीए ने 18 अप्रैल को इनर रिंग रोड के टोल प्लाजा पर चार साल तक वाहनों से टोल वसूलने की एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू की थी। 15 मई को बिड खोलने के बाद 20 मई को वित्तीय बिड को खोला गया। इस दौरान महाराष्ट्र में पंजीकृत एक फर्म का टेंडर निरस्त कर दिया गया। फर्म संचालकों ने एडीए अधिकारियों से कारण जानना चाहा तो उन्हें जानकारी नहीं दी गई। प्राधिकरण के अधिकारियों के पास जब इसी फर्म के मालिक और महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष प्यारे जिया खान की कॉल पहुंची तो वह टालमटोल करने लगे।
विज्ञापन

खान ने मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही तो अफसराें ने जांच कर उचित कदम उठाने के लिए उनसे एक दिन का समय मांगा। 21 मई को प्राधिकरण के मुख्य अभियंता ने अप्रत्याशित परिस्थितियों का हवाला देते हुए टेंडर प्रक्रिया को ही निरस्त कर दिया। हालांकि प्रभारी मुख्य अभियंता संजीव कुमार ने टेंडर निरस्त होने से मना कर दिया। कहा कि टेंडर की बिडिंग में सिर्फ एक ही फर्म क्वालिफाई कर पाई थी। इसलिए इसका री-टेंडर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जांच कराने की मांग भी की
मेरी फर्म देशभर में टोल प्लाजा का संचालन कर रही है। टेंडर में अनियमितता की शिकायत प्राधिकरण के अधिकारियों से की है। साथ ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर इस प्रकरण की जांच कराने की मांग भी की है ताकि प्राधिकरण में चल रहे भ्रष्टाचार पर नकेल कसी जा सके। - प्यारे जिया खान, अध्यक्ष, महाराष्ट्र अल्पसंख्यक आयोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed