{"_id":"5f661e2f8ebc3eb7384ece51","slug":"25-mbbs-students-of-sn-medical-college-found-corona-positive-exams-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 25 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित, स्थगित की गई परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के 25 छात्र-छात्राएं कोरोना संक्रमित, स्थगित की गई परीक्षा
Sat, 19 Sep 2020 08:35 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 19 Sep 2020 08:35 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के 25 छात्र-छात्राएं शनिवार को कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते उनकी परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इनमें से एक छात्र शुक्रवार को ही संक्रमित हो गया था। डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कॉलेज प्रशासन को भी यह जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं 21 सितंबर से होनी थीं। इसके लिए द्वितीय वर्ष के 150 विद्यार्थियों को गुरुवार को ही कॉलेज बुला लिया गया था। इन सभी की कोरोना जांच कराई गई, जिनमें से 25 छात्रों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
इनमें से 12 छात्राएं और छह छात्रों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। बाकी सात छात्र स्थानीय हैं और वे होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रथम वर्ष के दो छात्र दो महीने पहले ही कॉलेज में आकर हॉस्टल में पढ़ाई कर रहे थे। अभी इनकी जांच नहीं हुई है। उन्हें हॉस्टल में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने लक्षणों और परेशानी होने पर तुरंत जानकारी देने को कहा है।
हॉस्टल में एक चिकित्सक की भी व्यवस्था की गई है। साथ ही बाल रोग विभाग में बने आइसोलेशन वार्ड में 50 बेड छात्रों के लिए रिजर्व कर दिए गए हैं।