फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 lakh goods burnt due to fire in hosiery and readymade clothes godown

होजरी व रेडीमेड कपड़े के गोदाम में भीषण आग, फायर विभाग ने पाया काबू

Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
25 lakh goods burnt due to fire in hosiery and readymade clothes godown
फिरोजाबाद। कोटला रोड स्थित रोशन गंज की पुलिया के समीप मानसी होजरी एवं रेडीमेड कपड़ों के गोदाम में शॉट सर्किट से आग लग गई। घटना की जानकारी गोदाम स्वामी को बुधवार सुबह करीब पांच बजे हो सकी। इस दौरान फायर विभाग के कर्मचारियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला लोहिया नगर गली नंबर दो निवासी अंशुल गुप्ता की रोशनगंज की पुलिया के समीप होजरी व रेडीमेड कपड़े का कारोबार है। मंगलवार रात दुकान के अंदर बने गोदाम में शॉटसर्किट से आग लग गई। इसकी जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस के साथ फायर विभाग को सूचना दी। फायर विभाग के कर्मचारियों के साथ क्षेत्रीय लोग आग पर काबू पाने का प्रयास करते दिखाई दिए। करीब तीन घंटे बाद फायर विभाग के कर्मचारियों व तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पाया।
विज्ञापन

अंशुल गुप्ता की मानें तो आग से करीब 20 से 25 लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। सुबह करीब पांच बजे गोदाम स्वामी को इस घटना की जानकारी हुई तो वह परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक गोदाम में रखा सामान भी पूरी तरह से जलकर नष्ट हो सका। अंशुल ने बताया कि मंगलवार को बंदी होने के कारण दुकान और गोदाम बंद था। सोमवार रात वह व्यापार के कार्य से दिल्ली गए थे। देर रात आए इस बीच उनका मोबाइल फोन बंद हो गया। जिसके चलते उनको समय से आग की जानकारी नहीं हो सकी। सुबह करीब पांच बजे लोगाें ने घर आकर बताया। पीड़ित अंशुल गुप्ता ने बताया कि आग शॅाटसर्किट के कारण लगी है। फायर स्टेशन प्रभारी दुर्गेश कुमार का कहना है कि आग पर करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया था। आग शॉटसर्किट से लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed