{"_id":"64d28198fe0e1012d20d4237","slug":"25-lakh-card-holders-will-have-to-wait-to-get-ration-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-2930-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ढाई लाख कार्डधारकों को राशन पाने को करना पड़ेगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ढाई लाख कार्डधारकों को राशन पाने को करना पड़ेगा इंतजार
Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 08 Aug 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के 250717 राशन कार्डधारकों को शासन से मिलने वाले अगस्त माह के निशुल्क राशन के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। शासन से अभी तक राशन वितरण की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, जिससे अभी तक राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका है।
जिले में पात्र गृहस्थी योजना के 223124 एवं अंत्योदय योजना के 27593 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को 589 राशन की दुकानों से निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। माह की पांच तारीख से राशन वितरण की व्यवस्था है। अगस्त माह में कार्डधारकों को गेहूं व चावल का वितरण होना है। वितरण के लिए विभाग ने राशन का उठान भी करा दिया है। वैसे तो हर माह की 5 तारीख से राशन का वितरण किया जाता है, लेकिन पांच माह से यह व्यवस्था प्रभावित है। इस माह भी चार दिन का समय अधिक हो जाने के बाद अभी तक शासन से तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जिससे जिले में राशन का वितरण निर्धारित तिथि पर शुरू नहीं हो सका। ऐसे में कार्ड धारक चिंतित हैं। कार्डधारक सुरेश ने बताया कि बाजार में गेहूं काफी महंगा है। समय से राशन वितरण न हो पाने पर महंगा खाद्यान्य खरीदना पड़ता है।
राशन वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित की जाती है उसके बाद राशन का वितरण शुरू होता है। इस माह के राशन के लिए अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है। तिथि निर्धारित होते ही वितरण शुरू कराया जाएगा। संजय कुमार , डीएसओ