{"_id":"647ce75ed2bd5e0ea40eed14","slug":"25-lakh-card-holders-will-have-to-wait-for-june-ration-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-78-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: जून के राशन के लिए ढाई लाख कार्ड धारकों को करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: जून के राशन के लिए ढाई लाख कार्ड धारकों को करना होगा इंतजार
Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले के ढाई लाख राशन कार्डधारकों को इस माह मिलने वाले राशन के लिए इंतजार करना होगा। क्योंकि शासन से राशन वितरण के लिए तिथि तय नहीं हो सकी है। इस कारण सोमवार को राशन का वितरण नहीं शुरू होगा। जिले में पात्र गृहस्थी योजना के 223119 एवं अंत्योदय योजना के 27593 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों को शासन से निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। माह की पांच तारीख से राशन वितरण की व्यवस्था है। लेकिन बीते तीन माह से इस व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। जून माह में कार्डधारकों को गेहूं व चावल का वितरण होना है। वितरण के लिए विभाग ने राशन का उठान भी करा दिया है। लेकिन इस माह कितने तारीख से राशन का वितरण किया जाए, इसकी सूचना शासन से जारी नहीं हो सका है। इसके चलते जिले की 589 राशन की दुकानोंं पर राशन का वितरण निर्धारित तिथि पर शुरू नहीं हो सकेगा।
राशन वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित की जाती है उसके बाद राशन का वितरण शुरू होता है। इस माह के राशन के लिए अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है।तिथि निर्धारित होते ही वितरण शुरू कराया जाएगा।- संजय कुमार, डीएसओ
विज्ञापन
राशन वितरण के लिए शासन से तिथि निर्धारित की जाती है उसके बाद राशन का वितरण शुरू होता है। इस माह के राशन के लिए अभी तक तिथि निर्धारित नहीं की गई है।तिथि निर्धारित होते ही वितरण शुरू कराया जाएगा।- संजय कुमार, डीएसओ
विज्ञापन