फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.40 lakh flags will be hoisted in the district

Agra News: जिले में फहराए जाएंगे 2.40 लाख झंडे

Thu, 08 Aug 2024 03:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 08 Aug 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
2.40 lakh flags will be hoisted in the district
कासगंज। आगामी 9 अगस्त को काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। जिले में 2 लाख 40 हजार झंडे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। डीएम मेधा रूपम ने दोनों कार्यक्रमों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की।जिलाधिकारी मेधा रूपम ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करते हुए स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान बढ़ाओ उजागर करना है। शासन स्तर से इस वर्ष जनपद स्तर 2 लाख 40 हजार झंडे फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में सीडीओ सचिन ने सभी विभागों को विभागवार लक्ष्य आवंटित किया। उन्होंने निर्देश दिए कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा झंडों की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि डाक घरों में भी तिरंगा झंडा उपलब्ध रहेगा। इसे कोई भी निर्धारित दर देकर खरीदकर अपने घरों-प्रतिष्ठानों में लगा सकते है। राशन की दुकानों, पेट्रोल पंपों, घरेलू गैस विक्रय केंद्र, ग्राम पंचायत भवन, तहसील, विकास खंड कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्रों, जन सुविधा केंद्रों में झंडा की उपलब्धता सुनिश्चित रहेगी। 13 से 15 अगस्त तक आमजन मानस अपने घरों, कार्यालयों, प्रतिष्ठानों, सार्वजनिक, स्थानों, रेलवे व बस अड्डों सहित सभी स्थलों पर झंडा फहराया जाएगा। शहीद स्मारकों पर राष्ट्र धुन के साथ पुलिस तथा पीएससी बैंड का वादन किया जाएगा। सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा लाइटिंग कराई जाएगी। सभी नगरीय निकाय एवं पंचायती राज विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े समस्त स्थलों की सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी तथा साइनेज बोर्ड भी लगाए जाएगें। डीआईओएस व बीएसए के नेतृत्व में समस्त शिक्षण संस्थाओं में हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed