फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 Year Old Man Found Died Near Home Family Blams Murdered

मैनपुरीः युवक की करंट लगने से मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 06 Aug 2020 03:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 06 Aug 2020 03:44 PM IST
सार

थाना पुलिस कर रही आरोपों की जांच 

विज्ञापन
24 Year Old Man Found Died Near Home Family Blams Murdered
टिंकू उर्फ दान सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में दन्नाहार थाना क्षेत्र के गांव देवामई में बुधवार की देर रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में करंट लगने से मौत हो गई। थाने में परिजनों की ओर से तहरीर देकर इसे एक हादसा बताया। लेकिन कुछ देर बाद परिजन एसपी कार्यालय पहुंच गए।
विज्ञापन


वहां नामजद पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले को लेकर प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला करंट लगने से मौत का है। अन्य आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव देवामई निवासी 24 वर्षीय टिंकू उर्फ दान सिंह बाथम बुधवार की शाम खाना खाने के बाद घर के बाहर चला गया। गुरुवार की सुबह सुधीर सिंह के घर के सामने लगे सबमर्सिबल के पास टिंकू का शव पड़ा मिला। करंट लगने के चलते मृतक का हाथ बुरी तरह से झुलस गया था। थाने में मृतक के पिता जगवीर सिंह की ओर से पुत्र की मौत करंट लगने से होने की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के परिजनों की ओर से नामजद पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया जाने लगा। सभी लोग एकत्र होकर एसपी कार्यालय जा पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद बताया कि नामजद ने मृतक को घर पर बुलाया था। करंट लगाकर हत्या कर दी। एसपी कार्यालय से प्रभारी निरीक्षक को मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। 

ये भी पढ़ें- महिला चिकित्सक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, सुसाइड नोट के आधार पर दर्ज होगा मुकदमा

मामला करंट लगने से मौत का है। जांच के दौरान ग्रामीण सुधीर सिंह की ओर से बताया गया कि मृतक चोरी के इरादे से आया था। सभी तथ्यों पर गंभीरता से जांच की जा रही है। किसी भी निर्दोष को सजा नहीं होने दी जाएगी। यदि कोई दोषी है तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। -ओमहरि वाजपेयी, प्रभारी निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed