फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   24 witnesses will get protection in serious crime cases

Agra News: गंभीर अपराध के केस में 24 गवाहों को मिलेगी सुरक्षा

Fri, 29 Mar 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
24 witnesses will get protection in serious crime cases
गंभीर अपराध के केस में 24 गवाहों को मिलेगी सुरक्षा
विज्ञापन

साक्षी सुरक्षा योजना में थानाध्यक्ष करेंगे कार्रवाई



संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गंभीर अपराध के 11 मुकदमों के 24 गवाहों को गवाही के लिए सुरक्षा मिलेगी। घर से गवाही के लिए पुलिस उनको अदालत तक लाएगी। गवाही के बाद पुलिस सुरक्षा मेें ही उनको घर तक भेजा जाएगा। गंभीर अपराधों में गवाह अदालत में हर हाल में गवाही दे सकें। इसके लिए व्यवस्था की गई है।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश के बाद गंभीर अपराधों में सजा का प्रतिशत बढ़ाने केे लिए गंभीर अपराध के गवाहों को सुरक्षा देने की योजना बनाई गई है। अदालत में गवाह बिना भय के गवाही दे सकें इसके लिए पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। गंभीर अपराध वाले मुकदमों में गवाहों को पुलिस सुरक्षा देगी। साक्षी सुरक्षा योजना के तहत गंभीर अपराध के मुकदमे के गवाहों को वरीयता दी जाएगी। हत्या, अपहरण, दुष्कर्म, दुष्कर्म के बाद की गई हत्या केे मुकदमे के गवाहों को पुलिस सुरक्षा देने को कहा गया है। गवाहों के रहने वाले स्थान के थानाध्यक्ष गवाहों को सुरक्षा देंगे। अगर किसी अन्य मुकदमे के गवाह गवाही देने के लिए सुरक्षा मांगेंगे तो उनको भी सुरक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन




तय तारीख पर कराई जाएगी गवाही

मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के लिए गंभीर अपराध के मुकदमे में तय तारीख पर ही गवाही कराई जाएगी। गवाह बिना गवाही दिए वापस नहीं लौैटें इसके लिए साक्षी सुरक्षा योजना केे तहत काम होगा। पुलिस सुरक्षा में आने वाले गवाह की तय तारीख पर ही अदालत में गवाही कराने का अभियोजन पक्ष पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गवाह तय तारीख पर गवाही दे इसके लिए निर्देश मिले हैं। गवाही के लिए सुरक्षा मांगने वाले गवाहों के संबंध में जानकारी करके सूची देने को एडीजीसी से कहा गया है। पुलिस सुरक्षा में आने वाले गवाहों की उसी दिन गवाही कराने की हिदायत दी गई है।

पुष्पेंद्र सिंह चौहान, डीजीसी फौजदारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed